मोबाइल शॉप के अंदर 20 सेकंड में चुराया मोबाइल CCTV:ग्राहक ने आयटम देखते-देखते ही काउंटर पर पड़ा मोबाइल जेब में डाल दिया

rajasthan, jaipur उदयपुर शहर में एक मोबाइल शॉप पर आए एक ग्राहक ने मात्र 20 सेकंड के अंदर वहां काउंटर पर पड़ा मोबाइल अपनी जेब में डालकर चुरा लिया। इस मामले में CCTV में चोरी करने वाला साफ दिख रहा है। पुलिस थाने में रिपोर्ट देने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के उदयापोल से गुलाबबाग रोड स्थित जी3 टेलीकॉम नाम से मोबाइल शॉप में 3​ दिसम्बर की रात 9 बजकर 52 मिनट 50 सेकंड पर एक युवक अंदर आया। उसने कुछ आयटम दिखाने को कहा। इस बीच एक सेल्समैन नीचे की रैक से आयटम निकाल रहा था तब उस युवक ने 9 बजकर 53 मिनट 10 सेकंड बजे काउंटर पर पड़े मोबाइल को उठाया और अपनी जेब में डाल दिया। देखे CCTV फुटेज की तस्वीरें... युवक ने मात्र 20 सेकंड में मोबाइल चोरी कर दिया और बाद में जो आयटम देखा वह पसंद नहीं आने की बात कह कर शॉप से बाहर निकल गया। सीसीटीवी में साफ दिख रहा था कि युवक मोबाइल की शॉप पर शॉपिंग के नाम पर नाटक कर रहा था और मोबाइल चोरी कर ले गया। दुकान मालिक ने सूरजपोल थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस को दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज दिए है जिसमें युवक दिख रहा है। नवरत्न कॉम्पलेक्स निवासी छोटू सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि युवक मौका पाकर सेल्समैन विक्रम सिंह का मोबाइल चुराकर भाग गया। ये खबर भी पढ़े... इलाज के दौरान REEL बनाने वाले डॉक्टर पर MLA बोले:उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं, कुछ राजनीतिक लोग उन्हें परेशान कर रहे उदयपुर में बड़गांव सैटेलाइट हॉस्पिटल से एपीओ किए गए प्रभारी डॉ. अशोक शर्मा के मामले में मावली के कांग्रेस विधायक पुष्करलाल डांगी का बयान सामने आया है। (पूरी खबर पढ़े..) rajasthan, jaipur


http://dlvr.it/TPg5gp

Post a Comment

أحدث أقدم