जालोर में रात का पारा 2.9 डिग्री बढ़ा:उत्तरी हवाओं के प्रभाव से ठिठुरन सता रही, दिन में धूप से हल्की राहत

rajasthan, jaipur जिलेभर में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। तापमान में उतार–चढ़ाव जारी है, लेकिन उत्तरी हवाओं के कारण ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। स्थिति यह है कि दिन में भी लोग गर्म कपड़ों में नजर आते हैं, जबकि शाम ढलते ही ठिठुरन और बढ़ जाती है। शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह-शाम लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रात के तापमान में 2.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद हवा की तीखी ठिठुरन ने सर्द मौसम का असर कम नहीं होने दिया। वहीं दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट देखी गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में चल रही सर्द हवा इससे पूर्व 3 दिसंबर को रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद 3 से 4 दिसंबर के बीच तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई। वहीं 7 दिसंबर तक रात के तापमान में लगातार गिरावट बनी रही। 8 दिसंबर को पारा एक बार फिर बढ़ा, जिससे मौसम में हल्की नरमी का एहसास हुआ, लेकिन उत्तरी हवाओं ने सर्दी को फिर तीखा कर दिया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में भी तापमान में मामूली उतार–चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। हालांकि ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का असर कम होने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे। rajasthan, jaipur


http://dlvr.it/TPjbHS

Post a Comment

أحدث أقدم