सरकारी स्कूल में चोरी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:गिरफ्तारी से बचने के लिए दे रहा था एक साल से चकमा,5 हजार के इनामी को भीलवाड़ा पुलिस ने कपासन में दबोचा

rajasthan, jaipur भीलवाड़ा की बीगोद थाना पुलिस ने पिछले 1 साल से चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था । एक साल से चोरी के मामले में फरार चल रहा था बिगोद थाने के कांस्टेबल दिनेश मीणा ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में इनामी और वांछित अपराधियों की धर पकड़ और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत खठवाड़ा के सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात में पिछले एक साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने कपासन चित्तौड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम रखा था इसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार का इनाम भी घोषित था।पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल, लोकल पुलिसिंग और डेटा एनालिसिस के बाद इस आरोपी मुराद ( 26 ) पिता रज्जाक शाह जाति मुसलमान निवासी डूंगला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया।आरोपी को पकड़ने गई टीम में कांस्टेबल दिनेश मीणा और भूपेंद्र शामिल रहे। rajasthan, jaipur


http://dlvr.it/TPblgm

Post a Comment

और नया पुराने