सवाई माधोपुर के पुराने शहर के नेहरू पार्क में संचालित सब्जी मंडी के विक्रेता पिछले 3 दिन से लगातार हड़ताल कर रहे हैं। जिसके चलते सवाई माधोपुर की शहर की करीब 60 हजार की आबादी परेशान है। वहीं नगर परिषद की ओर से तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब तक सब्जी मंडी के विवाद को सुलझाया नहीं गया है। नगर परिषद की उदासीनता के चलते सब्जी विक्रेता और शहरवासी खासे परेशान हो रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन सोमवार को पुराने शहर के सब्जी व्यापारी नेहरू पार्क के बाद इकट्ठा हुए। इसके बाद सब्जी विक्रेता नारेबाजी करते हुए बाजार में निकले और अपना विरोध प्रदर्शित किया। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे सब्जी व्यापारियों के रोजगार पर संकट छाया गया है। यह था पूरा मामला सवाई माधोपुर शहर में नेहरू पार्क की जमीन पर करीब 35 साल से सब्जी मंडी संचालित है। इसे लेकर कुछ लोगों की ओर से हाईकोर्ट में यह याचिका दायर की थी। जिसकी सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नगर परिषद को नेहरू पार्क की जमीन खाली करने के आदेश दिए थे। आदेशों की पालना में नगर परिषद की ओर से यहां संचालित सब्जी मंडी को बंद कर दिया गया। मामले में सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि नगर परिषद की ओर से सब्जी मंडी के पास में पार्क का निर्माण कर दिया गया है। ऐसे में इस जमीन को खाली करना अनुचित है। यहां सब्जी मंडी बंद करने के चलते सब्जी विक्रेता और शहरवासी परेशान है। सब्जी विक्रेताओं ने मांग की है कि उन्हें स्थाई सब्जी मंडी के लिए जमीन आवंटित की जाए और इस समस्या का समाधान किया जाए।
http://dlvr.it/TPYK97
http://dlvr.it/TPYK97
إرسال تعليق