rajasthan, jaipur उदयपुर में बड़गांव सेटेलाइट हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ अशोक शर्मा को एपीओ करने के मामले में ग्रामीण आज फिर से विरोध पर उतर आए हैं। आज डॉ अशोक शर्मा को जयपुर के लिए रिलीव होना है लेकिन ग्रामीणों उनके एपीओ आदेश को निरस्त करने की मांग पर अड़े हैं। डॉ शर्मा स्थानीय ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठे हैं। इस दौरान बड़गांव एसडीएम लतिका पालीवाल भी मौके पर पहुंची। उन्होंने भी जमीन पर बैठकर डॉक्टर से बात की। उनका पक्ष जाना। इधर, डॉ अशोक शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिर स्थानीय नेताओं पर कड़ा निशाना साधते हुए एक पोस्ट की। कहा कि 'कांग्रेस-बीजेपी के नेता मेरे साथ सड़क पर निकलें। लोग बताएंगे चोर कौन हैं। नेता बन गए तो क्या हुआ। ये लोग उनके ही गांव और समाज के गरीब लोगों को परेशान कर रहे है। मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा। मैं तो इस्तीफा दे दूंगा और फ्री में देखना शुरू कर दूंगा। प्रभावशाली लोग हैं इनकी दुकानदारी ऐसे ही चलती है: डॉ शर्मा
डॉ शर्मा ने एपीओ किए जाने को लेकर अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा-ये लोग पूरी बीजेपी नहीं है, ये कुछ लोग हैं जिनके स्वार्थ जुड़े हैं। नीचे डरा-धमकाकर एक सिस्टम बना देते है आगे इनकी दुकानदारी चलती है। ये उस एरिया के प्रभावशाली लोग होते है। इसके पीछे सरकार को दोष नहीं देना। उन्हें तो मिसगाइड किया जाता है। नेताओं के दरवाजे पर सुबह जाओ, नमस्ते करो। उन्हें इज्जत दो। नेता भेदभाव चाहते थे, मैं ऐसा नहीं करता। rajasthan, jaipur
http://dlvr.it/TPYMb5

एक टिप्पणी भेजें