जयपुर सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल:बंदियों ने टॉयलेट में छुपा रखा था, सर्च के दौरान मिला

rajasthan, jaipur जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा। जेल में सर्च के दौरान बंदियों की ओर से छिपाकर रखा एक मोबाइल बैरक के टॉयलेट में मिला। जेल प्रशासन ने जब्त मोबाइल को लालकोठी थाना पुलिस को सौंपकर FIR दर्ज करवाई है। SHO (लालकोठी) प्रकाश राम विश्नोई ने बताया- जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी मुनेश गुर्जर (35) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पिछले काफी समय से जेल में सर्च अभियान चल रहा है। जेल प्रशासन की ओर से वार्ड नंबर-7 में अचानक सर्च किया गया। सर्च के दौरान वार्ड नंबर-7 के टॉयलेट में बंदियों का छिपाया हुआ मोबाइल रखा मिला। जेल प्रशासन की ओर से लावारिस हालत में मिले मोबाइल को जब्त कर लिया गया। लालकोठी थाने में अननोन बंदी के खिलाफ प्रिजनर्स एक्ट के तहत FIR दर्ज करवाई गई है। लालकोठी थाना पुलिस जब्त मोबाइल के आधार पर यूज करने वाले बंदी की तलाश कर रही है। rajasthan, jaipur


http://dlvr.it/TPf3CG

Post a Comment

أحدث أقدم