rajasthan, jaipur जयपुर में कालवाड़ रोड पर शनिवार सुबह सीएनजी पाइप लाइन में लीकेज होने से दहशत फैल गई। बीसलपुर पानी की लाइन डालते समय जेसीबी से खुदाई के दौरान गैस पाइप लाइन टूटी। करधनी थाना पुलिस ने तुंरत सीएनजी टेक्निकल अफसरों को सूचित कर गैस सप्लाई को बंद करवाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टूटी गई गैस लाइन को रिपेयर कर दिया गया। पुलिस ने गैस लीकेज ठीक होने के बाद रोके गए ट्रैफिक को चालू करवाया। SHO (करधनी) सवाई सिंह ने बताया- झोटवाड़ा एसीपी ऑफिस के पास बीसलपुर पानी की लाइन डाली जा रही है। पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी से खुदाई का काम किया जा रहा है। सुबह करीब 11 बजे जेसीबी से खुराई के दौरान रोड किनारे खोदी जा रही पानी की लाइन के नीचे से जा रही टोरेंट कंपनी की गैस लाइन टूट गई। पाइप लाइन टूटने से सीएनजी गैस का लीकेज शुरू हो गया। गैस लीकेज का पता चलने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रिपेयर करधनी थाना पुलिस हंगामा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत गैस कंपनी के अफसरों को गैस लीकेज की सूचना दी। कंपनी के टेक्निकल अफसरों ने तुरंत गैस सप्लाई को रोक दिया। मौके पर पहुंचे कंपनी के प्रतिनिधियों ने तुरंत गैस लाइन की रिपेयरिंग का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टूटी गैस लाइन को रिपेयर कर चालू किया गया। हादसे में किसी प्रकार का जन-धन का नुकसान नहीं हुआ है। रिसाव को देखते हुए सड़क के दोनों तरफ ट्रैफिक रोका गया था। गैस लाइन रिपेयर के बाद ट्रैफिक चालू करवाया दिया गया। rajasthan, jaipur
http://dlvr.it/TPg5b0
http://dlvr.it/TPg5b0
एक टिप्पणी भेजें