rajasthan, jaipur कोटा के आरकेपुरम थाना इलाके में करीब एक महीने पहले युवक की बाइक चोरी हो गई थी। युवक ने अब अपने स्तर पर खुद तलाश कर चोर को पकड़ लिया। जानकारी अनुसार 22 अक्टूबर को खड़े गणेश जी मंदिर के बाहर से रंगबाड़ी निवासी सागर वैष्णव की बाइक चोरी हो गई थी। मामले में उन्होंने आरके पुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। खुद भी आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर वाहन चोर की तलाश में जुटे थे। तलाश के दौरान आज रंगबाड़ी शगुन गार्डन के पास युवक की बाइक दिखी। सागर वैष्णव के एक परिचित ने बाइक को पहचान लिया और उन्हें फोन कर सूचना दी। सागर मौके पर पहुंचे और वाहन चोर को बाइक सहित पकड़ लिया। इसके बाद वे बाइक चोर को अहिंसा चौराहे पर लेकर पहुंचे। आरके पुरम थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन चोर को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह इस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कहां और कैसे कर रहा था। rajasthan, jaipur
http://dlvr.it/TPcw4m
http://dlvr.it/TPcw4m
إرسال تعليق