rajasthan, jaipur अलवर शहर के एनईबी व अरावली विहार थाने क्षेत्र से हाल के दिनों में मोटरसाइकिल चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज हुई है जिसमें एनईबी इलाके के मूगस्का में घर से बाहर से बाइक चोरी हो गई,व अरावली विहार थाना इलाके के कटी घाटी के पास मधुवन गार्डन व आर आर कॉलेज के ग्राउंड से बाइक चोरी हुई है जिन तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। नेहरू नगर मूगस्का में घर के बाहर से बाइक चोरी एनईबी थाना इलाके के नेहरू नगर मूंगस्का के निवासी धर्मपाल सिंह ने बताया कि उनकी HF Deluxe मोटरसाइकिल 24 नवंबर 2025 की रात घर के बाहर खड़ी थी, जो अज्ञात चोरों द्वारा ले जाई गई। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच HC कंवर सिंह मधुबन गार्डन (कटी घाटी) से बाइक गायब वहीं दूसरा मामला अरावली विहार थाना इलाके का है जिसमें गूगडोद रामगढ़ निवासी नसरुदीन ने बताया कि वे 26 नवंबर 2025 को मधुबन गार्डन आए थे और थोड़ी देर बाद लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल गेट के पास नहीं मिली। उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचित किया। मामले की शुरुआती जांच HC प्रकाशचंद को दी गई है। RR कॉलेज ग्राउंड के ग्राउंड से बाइक चोरी तीसरा मामला आर आर कॉलेज ग्राउंड का है जिसमें चावंड पाड़ी के सुरेन्द्र सैनी ने बताया कि 30 नवंबर 2025 की सुबह RR कॉलेज ग्राउंड के बाहर उनकी हीरो होंडा फैशन प्रो मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। थाने में दी गई तहरीर के आधार पर मामले की तफ्तीश HC गिरधारीलाल को सौंपी गई है। rajasthan, jaipur
http://dlvr.it/TPblWS
http://dlvr.it/TPblWS
إرسال تعليق