rajasthan, jaipur अजमेर में एक युवती से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने चाचा के बेटे पर आरोप लगाते हुए अजमेर एसपी को शिकायत दी है। एसपी के निर्देश पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के हेड कांस्टेबल सज्जन सिंह ने बताया कि एक पीड़िता की ओर से अजमेर एसपी वंदिता राणा को मामले की शिकायत दी गई। एसपी के निर्देश पर पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि उसके चाचा का लड़का उसे उसके अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से करने के धमकी दे रहा है। इसके साथ ही उसका पीछा कर अश्लील हरकत की गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई होशियार सिंह की ओर से की जा रही है। rajasthan, jaipur
http://dlvr.it/TPcvpB
http://dlvr.it/TPcvpB
एक टिप्पणी भेजें