जयपुर, प्रख्यात गायक ए बी सी एल फेम संजय रायज़ादा द्वारा गाया गीत 'वो मेरा गांव' रिलीज़ हुआ। गीत को पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध गायक गौरव जैन, अनिता रायज़ादा सहित इस गीत से जुड़े सभी कलाकार, संगीतकार,गीतकार और तकनीकी टीम के सभी सदस्य उपस्थित थे।
इस गीत को प्रदीप भारद्वाज ने लिखा है,शिखा-मयंक ने संगीतबद्ध किया है।संगीत संयोजन ऋषिकेश सोनी ने किया एवं,वीडियो निर्देशन बी एल मान द्वारा किया गया है।
रेकॉर्डिंग आर ए पी स्टूडियो में की गई है। इस गीत में गांव की मिट्टी की सौंधी महक को सरल शब्दों में प्रभावशाली संगीत और उत्कृष्ट गायन के साथ प्रस्तुत किया गया है।
यह गीत गायक संजय रायज़ादा के यूट्यूब चैनल सहित स्पॉटीफाई ,एप्पल म्यूज़िक सहित अनेक ऑडियो प्लेटफार्म पर उपलब्ध है जहां इसे सुना जा सकेगा।
إرسال تعليق