राजस्थान में कोरोना : 74 की मौत, 24 घंटे में 15809 नए पॉजिटिव, 5 लाख पार हुए संक्रमित


राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में रविवार को संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंच गया। अब तक प्रदेश में कुल 5 लाख 14 हजार 337 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसी बीच पिछले 24 घंटे में रविवार को प्रदेश में 15 हजार 809 कोरोना के नए पॉजिटिव सामने आए। वहीं 74 लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा 13 मौतें जयपुर, 12 जोधपुर, 8 उदयपुर, 7 कोटा और 6 पाली जिले में हुई। वहीं, प्रदेश में जयपुर में सबसे ज्यादा 3145, जोधपुर में 1411, अलवर में 1324, उदयपुर में 1103 संक्रमित केस सामने आए।

ऐसे में चिंता की बात यह है कि राजस्थान में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1.36 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, राज्य में बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए 23 अप्रैल को गाइडलाइन के आदेशों के मुताबिक अब 26 अप्रैल को सुबह 5 बजे बाद से प्रदेशवासी मेडिकल इमरजेंसी और अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बिना अधिकृति अनुमति अपने निजी वाहनों में एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा नहीं कर सकेंगे।

जिले का नाम

24 घंटे में नए केस

ठीक हुए

मौतें

अजमेर7062582
अलवर13243611
बांसवाड़ा438462
बारां189481
बाड़मेर226141
भरतपुर99720
भीलवाड़ा5553551
बीकानेर5141565
बूंदी115340
चित्तौड़गढ़3011572
चुरु244420
दौसा2141430
धाैलपुर371610
डूंगरपुर2343651
गंगानगर9800
हनुमानगढ़517380
जयपुर314564813
जैसलमेर28600
जालौर115700
झालावाड़121482
झुंझुनूं88461
जोधपुर141182012
करौली135530
कोटा70111027
नागौर95841
पाली667626
प्रतापगढ़192480
राजसमंद1111370
सवाईमाधोपुर6091140
सीकर5951145
सिरोही1952233
टोंक95120
उदयपुर11039188

राजस्थान में covidinfo.rajasthan.gov.in पर लाइव देख सकते हैं बेड्स की स्थिति

प्रदेश में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड्स की किल्लत होने लगी है। इसके लिए जिलेवार कमेटी बनाई गई है। ऐसे मुश्किल समय में राज्यभर में मरीजों का इलाज कर रहे सरकारी और निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध बेड के संबंध में ऑनलाइन पोर्टल covidinfo.rajasthan.gov.in पर बेड्स की लाइव स्थिति देख सकते हैं। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि इस लाइव पोर्टल के माध्यम से सभी अस्पतालों में सामान्य बेड, ऑक्सीजन युक्त बेड, आईसीयू में वेंटिलेटर और वेंटिलेटर के बिना उपलब्ध बेड की स्थिति आसानी से मिल सकती है। इस पोर्टल पर प्रत्येक हॉस्पिटल के जिला स्तर पर इंचार्ज और संबंधित जिले के इंचार्ज और कंट्रोल रूम के नंबर भी उपलब्ध करवाए गए है।

स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा मंत्री हेल्प डेस्क शुरू

प्रदेश में कोविड पेशेंट्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए शनिवार से जयपुर के स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा मंत्री हेल्प डेस्क (कोविड-19) कंट्रोल रूम की शुरुआत की गई। प्रदेश का कोई भी व्यक्ति 0141-2225624 या 2225000 पर फोन कर सकता है। हेल्प डेस्क का संचालन राउंड द क्लॉक तीन पारियों में होगा। यहां शिकायत का रजिस्ट्रेशन कर उसे जल्द दूर किया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم