डांस और रियलिटी शो के माध्यम से दिया जा रहा है समाज को मैसेज
मुम्बई (स.क्रा.सं.)। शोबॉक्स म्यूजिक चैनल पर 18 अप्रेल को प्रसारि हो चुके डांस और एक्टिंग रियलिटी शो ‘कौन बनेगा स्टार’ ने दर्शकों से काफी वाहवाही लूटी। क्योंकि ये दूसरे डांस रियलिटी शो से कुछ हटकर था। इस शो में सामाजिक मुद्दों को डांसिंग के साथ समावेश करके एक थीम के द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसके समाज को एक मैसेज जाता है। ग्लैम्बिएशन प्रोडक्शन्स और फिल्म-टीवी मीडिया एसोसिएशन ने कौन बनेगा स्टार आर्टिस्ट और टेक्नीशियन के वेलफेयर के लिए बनाया गया है। इस शो के निर्माता राकेश लव हैं। जो इससे पहले भी कई धारावाहिकोंं का निर्माण कर चुके हैं। इस शो के सह निर्मात्री दिव्या वत्स हें जो फिल्म एंड टीवी मीडिया एसोसिएशन की राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। इस शो को निर्देशित किया है लियाकत अली खान ने, जिन्होंने इससे पहले दर्जनों धारावाहिकों एवं टेलीफिल्मों में अपने निर्देशन का जादू बिखेरा हे। कौन बनेगा स्टार को होस्ट किया है शीतल खाण्डल और उत्कर्ष गुप्ता ने। इस शो के कौमरा मैन उदय प्रताप सिंह और यश भारद्वाज हैं। डीओपी और एडिटर विकास पाण्डे हैं। जज की भूमिका निर्देशक लियाकत अली खान, कमलेश पटेल, नलिनी अस्थाना और एकता गुप्ता ने निभाई। इस शो का अगला एपिसोड 25 अप्रेल को प्रसारित होगा।

Nice show
जवाब देंहटाएंvery good show
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें