रब क्यों करे रहम
क्यों करें भगवान तुम पर रहम
तुम कौन सा रहम करते हो?
नियत रहती है हर वक्त खाने की
पशुओं की खाल तक उतार लेते हो
क्यों करें भगवान तुम पर रहम
तुम कौन सा रहम करते हो
**********
समझते हो अपने आपको भगवान
भगवान का अपमान करते हो
पशु पक्षियों और सभी जानवरों का
तुम खाने को शिकार करते हो
अब तुम्हें कोई खाने आया तो तुम
भगवान से अपनी शिकायत करते हो
क्यों करें भगवान तुम पर रहम
तुम कौन सा रहम करते हो
**********
सब के सब गुनाहगार हो तुम लोगो
सब के आगे ये जीव कटते हैं
खाकर फिर अपनी गंदी जुबान से
राम रहीम का नाम रटते हैं
बताओ क्यों ना आए जलजले यहाँ
जब तुम ऐसे काम करते हो
क्यों करें भगवान तुम पर रहम
तुम कौन सा रहम करते हो
महेश राठौर सोनू
राजपुर गढ़ी, मुजफ्फरनगर
(उत्तर प्रदेश)..

एक टिप्पणी भेजें