श्रीडूंगरगढ़ के गांवों में चने आकार के ओले गिरे

 

श्रीडूंगरगढ़ में लगातार 2 दिनों की आंधी के बाद बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मेघ मेहरबान हुए। कस्बे सहित क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में 10 से 20 अंगुल तक बारिश हुई है। गांव बरजांगसर, पुंदलसर में चने के आकार से बड़े ओले गिरे हैं। गांव सातलेरा, कुंतासर, जैसलसर, बाना, जैतासर, तोलियासर, रिड़ी, ऊपनी, कीतासर, धीरदेसर, उदरासर सहित लगभग सभी गांवों में बोई जा चुकी मूंगफली के लिए यह बारिश अमृत बन कर बरसी है।

बारानी किसानों ने भी खेतों का रूख कर लिया है। वहीं बिग्गा में झमाझम बारिश के साथ हल्के चने आकार के ओले गिरे। लूणकरणसर सहित आसपास के गांवों में, मोमासर, महाजन, अर्जुनसर, जैतपुर, खाजूवाला गजनेर, पलाना, शेरेरां, केसरदेसर बोहरान, राववाला आदि गांवों में बारिश हुई।

Post a Comment

أحدث أقدم