मुकेश शर्मा
जयपुर. राजधानी में टूटी सड़कों ने मुख्यमंत्री सुरक्षा और प्रबंधन में जुटे अधिकारियों के हाथ-पांव फुला दिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सोमवार को सिविल लाइंस फाटक पर कांगे्रस के प्रदर्शन में पहुंचना था। उसी समय भाजपा का प्रदर्शन होने पर निर्धारित मार्ग बंद होने पर वैकल्पिग मार्ग की तलाश की गई। लेकिन प्रशासन को टूटी सड़कों के कारण एक के बाद एक कर दूसरे मार्ग बदलने पड़े। अंत में मुख्यमंत्री के काफिले को बाइस गोदाम सर्कल से सहकार मार्ग, रेलवे लाइन के सहारे होते हुए सिविल लाइंस फाटक तक पहुंचाने का तय किया गया, लेकिन मुख्यमंत्री का प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने का दौरा रद्द कर दिया, तब प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
मुख्यमंत्री का रूट ऐसे बदलता गया
1. सिविल लाइंस फाटक : मुख्यमंत्री निवास से करीब 150 मीटर दूर स्थित है, लेकिन मुख्यमंत्री के काफिले को जहां तक संभव हो, तब तक रेलवे लाइन के ऊपर से नहीं निकाला जाता है। इसलिए अन्य मार्ग से ही काफिला निकाला जाता है।
2. बाइक गोदाम सर्कल आइनोक्स : मुख्यमंत्री का सिविल लाइंस फाटक पहुंचने के निर्धारित रूट पर भाजपा का प्रदर्शन होने से बंद था।
3. राजमहल टी प्वाइंट : यह रूट भी चौमूं हाउस सर्कल तक भाजपा के प्रदर्शन के चलते बंद था। इसलिए इस रूट से भी काफिला नहीं जा सकता था
4. गोपालबाड़ी : मुख्यमंत्री को नाटाणियों के चौराहा से अजमेर पुलिया और पुलिया से यू टर्न गोपालबाड़ी होते हुए परिवहन मार्ग से सिविल लाइंस फाटक तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई, लेकिन यहां कई जगह सड़क पर गड्ढे होने से मार्ग बदलना उचित समझा, ताकि मुख्यमंत्री को आमजन की परेशानी नजर नहीं आ सके।
5. रोडवेज मुख्यालय मार्ग : मुख्यमंत्री को नाटाणियों के चौराहा से अजमेर पुलिया, गवर्नमेंट हॉस्टल, चौमूं हाउस सर्कल से रोडवेज मुख्यालय मार्ग होते हुए सिविल लाइंस फाटक तक ले जाना तय हुआ। लेकिन रोडवेज मुख्यालय मार्ग पूरा खुदा पड़ा होने से मुख्यमंत्री को इधर से ले जाने के निर्णय को रद्द किया गया।
6. सहकार मार्ग रेलवे लाइन : अंत में मुख्यमंत्री को बाइस गोदाम से सहकार मार्ग पेट्रोल पंप होते हुए रेलवे लाइन और यहां से रेलवे लाइन के सहारे सिविल लाइंस फाटक तक लेकिन बाद में मुख्यमंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया, तब तब प्रशासन ने राहत की सांस ली।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mMCpDd
एक टिप्पणी भेजें