भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राजे, पूनिया समेत बीस नेता शामिल https://ift.tt/3oV6rYi

https://ift.tt/3oV6rYi

अरविन्द सिंह शक्तावत
जयपुर.
भारतीय जनता पार्टी ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत बीस नेताओं को धरियावद और वल्लभनगर उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। इस सूची में राजस्थान कोटे से केन्द्र में मंत्री बने सांसद समेत कई नेता शामिल हैं। मेवाड़ संभाग के ज्यादातर सांसदों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

इन स्टार प्रचारकों में से कौन प्रचार करने आएगा, इसे लेकर पार्टी का अभी किसी तरह का कोई कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि नाम वापसी के बाद स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

इन्हे बनाया गया

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, सांसद आेम प्रकाश माथुर, दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा, सीपी जोशी, राष्ट्रीय मंत्री अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, विधायक जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, सुशील कटारा, कनक मल कटार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iSzc48

Post a Comment

और नया पुराने