प्रधानमंत्री की मां के बारे में कांग्रेस नेता की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन https://ift.tt/eA8V8J https://ift.tt/eA8V8J https://ift.tt/eA8V8J

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कथित रूप से अभद्र का इस्तेमाल करने को लेकर कांग्रेस नेता मुदित अग्रवाल को निलंबित करने की मांग की। वहीं दूसरी ओर, दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अग्रवाल ने भाजपा पर मोदी के खिलाफ उनकी व्यंग्यात्मक टिप्पणी पर नाटक करने का आरोप लगाया।

 

इसे भी पढ़ें: शाह, नड्डा ने मणिपुर विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया

 

धरने का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह ने किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोलना कांग्रेस की पुरानी आदत है।

प्रधानमंत्री तथा सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी की मां के बारे में ऐसी में बात करने वाले को कभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्हें तुरंत पार्टी से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। सिंह ने आरोप लगाया कि एक न्यूज चैनल पर बहस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने मां शब्द का इस्तेमाल अपमानजनक तरीके से किया।

 

इसे भी पढ़ें: छठ पूजा समारोह पर प्रतिबंध लगा कर केजरीवाल सरकार ने लाखों पूर्वांचलियों का अपमान किया: तिवारी

 

वहीं, आरोपों का जवाब देते हुए अग्रवाल ने कहा, बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में बुरी बातें कह रहे थे। मैंने कहा कि जब मोदी जी अपनी मां से मिलने जाते हैं तो वह अपने साथ कैमरा लेकर जाते हैं और प्रचार पाने के लिए अपनी मां को भी कतार में खड़ा कर देते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह टिप्पणी मोदी के खिलाफ थी, न कि उनकी मां के खिलाफ।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3A3pQs3

Post a Comment

أحدث أقدم