Rajasthan Corona Update: राजस्थान में आज कोरोना से 20 मरीजों की मौत

Rajasthan Corona Update:

प्रदेश में कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी है। हालांकि और दिनों की तुलना में आज कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की गई, वहीं एक्टिव केस भी कम हुए हैं। आज प्रदेश में 9227 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसकी तुलना में रिकवरी दर ज्यादा रही। 24 घंटों में 16087 मरीज रिकवर हुए हैं। इस कारण आज एक्टिव केस में बड़ी कमी आई है। कल जहां राज्य में 94148 एक्टिव केस थे, आज यह संख्या 87268 रही। हालांकि मौतों ने अभी चिंता कम नहीं की है। आज 12 जिलों में कोरोना से मौत दर्ज की गई है।

यहां हुई मौतें
जयपुर में 8, झुंझुनूं में 2, अलवर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर और सीकर में एक—एक मरीज की मौत हुई है।

यहां मिले हैं नए मरीज
जयपुर में 2075, अलवर में 1192, जोधपुर में 641, अजमेर में 385, बांसवाड़ा में 212, बारां में 79, बाड़मेर में 178, भरतपुर में 87, भीलवाड़ा में 437, बीकानेर में 150, बूंदी में 25, चित्तौड़गढ़ में 237, चूरू में 18, दौसा में 38, धौलपुर में 128, डूंगरपुर में 386, श्रीगंगानगर में 719, हनुमानगढ़ में 35, जैसलमेर में 47, जालौर में 27, झालावाड़ में 173, झुंझुनूं में 139, करौली में 84, कोटा में 154, नागौर में 170, पाली में 222, प्रतापगढ़ में 131, राजसमंद में 282, सवाईमाधोपुर में 173, सीकर में 158, सिरोही में 81, टोंक में 34, उदयपुर में 332 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

यहां मिले एक्टिव केस
जयपुर में 23473, अलवर में 8230, जोधपुर में 5266, अजमेर में 3414, बांसवाड़ा में 1424, बारां में 895, बाड़मेर में 1812, भरतपुर में 3572, भीलवाड़ा में 2695, बीकानेर में 1694, बूंदी में 416, चित्तौड़गढ़ में 1823, चूरू में 941, दौसा में 694, धौलपुर में 838, डूंगरपुर में 2099, श्रीगंगानगर में 3271, हनुमानगढ़ में 2035, जैसलमेर में 518, जालौर में 236, झालावाड़ में 893, झुंझुनूं में 1010, करौली में 534, कोटा में 2896, नागौर में 1152, पाली में 2788, प्रतापगढ़ में 1498, राजसमंद में 1711, सवाईमाधोपुर में 1493, सीकर में 2204, सिरोही में 706, टोंक में 1344, उदयपुर में 3693 एक्टिव केस हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33YfJL5
https://ift.tt/3ulT8mD

Post a Comment

أحدث أقدم