जयपुर. दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर जयपुर में भी डांस बार की प्रवृत्ति पैर पसारने लगी है। पुलिस ने शुरुआती तौर पर शहर के 4 थाना क्षेत्रों में ऐसे 4 बार पकड़े, जिनमें 16 डांसर लड़कियां डांस कर रही थीं और उन पर रुपए उड़ा रहे 53 युवाओं को पकड़ा। इनमें कई युवक नशा भी करते मिले। शहर में नाइट क्लब, नशा करवाने वाले हुक्का बार, चोरी छिपे चल रहे कैसिनो सहित अन्य कई संदिग्ध गतिविधियां पहले से संचालित हो रही है। अब डांस बार के पैर पसारने को लेकर पुलिस अधिकारी भी सन्न हैं। श्याम नगर, शिप्रापथ, शिवदासपुरा और रामनगरिया थाना क्षेत्रों में चल रहे डांस बार की शिकायत क्राइम ब्रांच के पुलिस अफसरों को सूचना मिली।
तस्दीक के बाद थाना पुलिस की ली मदद
क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना पर सभी डांस बार की तस्दीक की। यहां पर डांस करते हुए लड़कियां मिलीं। युवक नशा करते हुए उन पर रुपए उड़ा रहे थे। सभी जगह स्थानीय थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर कार्रवाई की गई। पुलिस अफसरों ने सभी थाना पुलिस को चेताया है कि किसी थाने के क्षेत्र में डांस बार मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
एक ग्राहक युवती भी पकड़ी
शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बार में 6 डांसर लड़की, 18 युवक और एक ग्राहक युवती को गिरफ्तार किया गया।
सख्ती से होगी कार्रवाई
शहर में चल रहे डांस बार के संबंध में स्थानीय लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। ऐसे बार की पुलिस को सूचना दी जाए, ताकि उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। हाल ही हुई कार्रवाई में कई लड़कियां और युवक पकड़े गए।
अजयपाल लांबा, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/SIhpR4q
https://ift.tt/OIictvW
إرسال تعليق