क्रूस की यात्रा निकाली, भ​क्ति गायन हुआ

बीकानेर. सर्किट हाउस के पास स्थित सेन्ट मार्क्स सीएनआई चर्च में शुक्रवार को पवित्र शुक्रवार (गुड फ्राइडे) की प्रार्थना का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक हुई। प्रार्थना में कलीसिया के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। चर्च सचिव जैश मारकर ने बताया कि इस दौरान प्रभु यीशु मसीह की ओर से क्रॉस पर से कहे गए वचनों पर मुख्य वक्ता आगरा से आए रेव. जोसफ घोष तथा बीकानेर की रेव. क्रिस्टीना डेनियल व क्रिस्ट लॉयल ने प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि कैसे प्रभु यीशु ने अपने सताने वालों और दुश्मनों को भी माफ कर दिया और मानव मात्र के उद्धार के लिए अपने प्राण दे दिए। सेन्ट मार्क्स सीएनआई चर्च में 17 अप्रेल को सुबह 9 बजे ईस्टर की आराधना होगी।

गुड फ्राइडे के अवसर पर संत जेवियर कैथोलिक चर्च में फादर डोनी की अगुवाई में आराधना की गई। प्रारंभिक प्रार्थना के बाद क्रूस की यात्रा निकाली गई। भक्ति गान के साथ यात्रा बीबीएस प्रांगण पहुंची। जहां पहले से तैयार 14 स्थलों पर घटित घटना को याद करते हुए प्रभु यीशु मसीह के दुख भोग और पीड़ा सहन का स्मरण किया गया। फादर डोनी के साथ फादर संदीप थोमस, फादर थोमस, फादर टिजी अब्राहम ने आराधना में भाग लिया। बाईबिल का प्रथम पाठ एडविन सेबस्टीन, द्वितीय पाठ केविन बिनॉय व मुख्य पाठ फादर डोनी ने पढ़ा। फादर संदीप थोमस ने प्रवचन में कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने एक दूसरे से प्यार का संदेश दिया है। प्रभु यीशु ने अपने मरण और पुनरुत्थान द्वारा हमारी मुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया। गायन मंडली ने भक्ति पूर्ण गायन किया। लिजी राजू की अगुवाई में निर्मला डिसूजा, एलिस, कविता व यूथ के सदस्यों ने गायन किया। राजू थॉमस के अनुसार ईस्टर की आराधना होगी व कई स्थानों पर सचेतन झांकिया सजाई जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UMt0Gq9

https://ift.tt/sTeGjnD

Post a Comment

और नया पुराने