एक खबर में ही देखें आज india और काम की खबरें : SK

 

रू सी सेना का मारियुपोल पर कब्जा; पुतिन ने किया जीत का ऐलान, बोले-हमने शहर को आजाद किया

कीव/मॉस्को, (एजेंसी)। यूक्रेन युद्ध को 56 दिन हो चुके हैं। इसी बीच रूसी सेना ने यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियुपोल पर भी कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने मारियुपोल शहर पर जीत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमने शहर को आजाद कर दिया है। न्यूज एजेंसी ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि सिर्फ अजोवस्टल प्लांट को छोडकऱ पूरे मारियुपोल पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। जंग शुरू होने के बाद से रूसी सेना ने मारियुपोल को 90' तक तबाह कर दिया है। उधर, रूसी सेना ने हमले तेज कर दिए हैं। बुधवार को एक ही दिन में यूक्रेन पर 1100 हमले किए गए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास में भाड़े के 20 हजार सैनिक तैनात किए हैं। रूस ने अपनी सेना की अघोषित टुकड़ी वैगनर ग्रुप के जरिए सीरिया, लीबिया और जॉर्जिया से इन भाड़े के सैनिकों को तैनात किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव की जेलेंस्की और पुतिन से अपील : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस लगातार रूस से युद्ध को रोकने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति से अनुरोध किया है वो युद्ध खत्म करने के लिए उनसे आमने-सामने बैठकर बात करें। इसके साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी बैठक का अनुरोध किया।

पाकिस्तान के ङ्क्षसध प्रांत के गांव में भडक़ी आग, नौ बच्चों की मौत और 20 अन्य घायल


कराची, (एजेंसी)। पाकिस्तान के ङ्क्षसध प्रांत के एक गांव में लगी आग की चपेट में आने से कम से कम नौ बच्चों की मौत होने और 20 अन्य के गंभीर रूप से झुलसने की खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सोमवार रात लगभग नौ बजे की है, जब दादू जिले के फैज मोहम्मद दरयानी चांदियो गांव में एक झोपड़ी में कथित तौर पर खाना बनाते समय आग लग गई थी। तेज गर्मी के चलते आग को फैलने में जरा सा वक्त भी नहीं लगा। इस दौरान गांव में मौजूद सभी 50 घर मलबे में बदल गए। घटना में 160 से ज्यादा मवेशियों की जान भी गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई बार कॉल करने के बाद भी फायर सर्विस की ओर से कोई मदद नहीं मिली। आग बुझने के 12 घंटे से भी अधिक समय के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी गांव पहुंचे थे। वहीं, ङ्क्षसध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने गुरुवार को कहा कि दमकल अधिकारियों की ओर से धीमी प्रतिक्रिया का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी इस घटना के लिए जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शाह ने नुकसान झेलने वाले ग्रामीणों को मुआवजा दिए जाने का वादा भी किया। 

आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ स्वदेशी चिकित्सा प्रणालियों को इंटीग्रेट करें : स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

नई दिल्ली, (एजेंसी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि आयुर्वेद, योग जैसी हमारी स्वदेशी चिकित्सा प्रणालियों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ इंटीग्रेट करना समय की मांग है। उन्होंने यहां राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान अकादमी (एनएएमएस) के 62वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा,  अनुसंधान और नवाचार पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए। एनएएमएस को बधाई देते हुए, मंडाविया ने देश भर से इस आयोजन में 20 से अधिक प्रतिष्ठित संस्थानों की भागीदारी की सराहना की। देश के कल्याण में योगदान के लिए अकादमी की सराहना करते हुए, मंडाविया ने रेखांकित किया कि धइस राष्ट्र में कभी भी जनशक्ति या दिमागी शक्ति की कमी नहीं थी। हमें केवल आत्मविश्वासी होना है। मंडाविया ने अकादमी और शोधकर्ताओं को अनुसंधान और नवाचार में निजी क्षेत्र के साथ सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, एनएएमएस के अध्यक्ष डॉ. एस. के. सरीन, एनएएमएस के उपाध्यक्ष डॉ. आर दयाल और एनएएमएस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस.सी. गोपाल सहित अन्य उपस्थित थे।

अजमेर नगर निगम की साधारण सभा या अखाड़ा? कांग्रेसी पार्षदों का हंगामा


अजमेर, (निसं)। राजस्थान में अजमेर नगर निगम की साधारण सभा गुरूवार को स्थानीय जवाहर रंगमंच पर  आयोजित की गई जिसमें कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा मचाया।  सभा में कांग्रेसी पार्षदों ने जनहित से जुड़े विकास के मुद्दों पर महापौर बृजलता हाडा को आसन पर पहुंच कर घेरा। इस कारण साधारण सभा महज 25 मिनटों में ही समाप्त कर दी गई। इस दौरान 11 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गये । निर्दलीय पार्षदों ने इसे लोकतंत्र का मजाक बताते हुए पारित प्रस्तावों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं अपनाने का आरोप लगाया है। इससे पहले पूर्वाह्न ग्यारह बजे शुरु हुई साधारण सभा में कांग्रेसी पार्षदों ने आसन को घेर हंगामा शुरू कर दिया । पार्षद तीन सवालों की तख्तियां लेकर सदन में पहुंचे। पहला, साधारण सभा के एजेंडे में पार्षदों के प्रस्तावों को शामिल नहीं करना। दूसरा, पार्षद क्या रबर स्टैंप हैं। तीसरा, सभा नियमित अवधि में आयोजित नहीं की गयी । इसके अलावा अवैध निर्माणों, डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुल्क, स्मार्ट सिटी फंड में सौ करोड़ अंशदान देने के सम्बन्ध में विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग को लेकर हंगामा किया गया ।भाजपा पार्षदों ने महापौर के साथ कांग्रेसी पार्षदों द्वारा दुव्र्यवहार करने का आरोप भी लगाया।

 हालांकि पूरे हंगामे के दौरान महापौर मौन रही। साधारण सभा के बाद उपमहापौर नीरज जैन ने साधारण सभा में किये गये हंगामे को दुर्भाग्य पूर्ण बताया और कहा कि सदन में जनहित के मुद्दों पर चर्चा होती तो शहर के विकास हित में अच्छा रहता ।


Post a Comment

और नया पुराने