आज का सुविचार
यदि खेत में बीज न डाले जाएँ तो प्रकृति उसे घास-फूस से भर देती है। उसी तरह से यदि दिमाग में सकारात्मक विचार न भरें जाएँ तो नकारात्मक विचार अपनी जगह बना ही लेते हैं
आज क्या खास
- पीएम नरेंद्र मोदी और यूके पीएम बोरिस जॉनसन के बीच द्विपक्षीय वार्ता आज, नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में सुबह साढ़े 11 बजे होगी मुलाक़ात, आर्थिक, सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर होगी बातचीत
- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का उदयपुर प्रवास आज, भाजपा जिला कार्यसमिति की लेंगे बैठक, कल बांसवाड़ा जाएगे
- विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली में यूके प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से करेंगे मुलाकात
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में आईडेक्स-डीआईओ द्वारा आयोजित रक्षा सम्मेलन 'डेफ कनेक्ट 2.0' का करेंगे उद्घाटन
- 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की बैठक सुबह 11 बजे भोपाल में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल
- उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत आज सुबह 11 से 12 बजे तक रखेंगे मौन उपवास, अघोषित बिजली कटौती, पेयजल समस्या और वनाग्नि को लेकर जाता रहे विरोध
- 31 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्रों की होगी शुरुआत, वाराणसी स्थित बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार करेंगे शुभारम्भ
- भारत फार्मास्युटिकल और चिकित्सा उपकरण सम्मेलन 2022 के 7वें संस्करण से पहले मीडिया सम्मेलन आज नई दिल्ली में दोपहर 3 बजे, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया करेंगे संबोधित
- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 12 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेगा जम्मू-कश्मीर, प्रदेश में निवेश के अवसरों का पता लगाना है मकसद
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हिमाचल प्रदेश दौरा, कांगड़ा जिले में करेंगे रोड शो
- तृणमूल कांग्रेस की महिला सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल का आज दिल्ली दौरा, जहांगीरपुरी के प्रभावित इलाके का लेंगे जायज़ा
- विश्व पृथ्वी दिवस आज, इस बार की थीम 'इन्वेस्ट इन आवर प्लेनेट है, देश-दुनिया में हो रहे कई आयोजन
- हज यात्रा 2022 के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन
- आइपीएल में आज राजस्थान का मुकाबला दिल्ली से, कल चेन्नई ने मुंबई को हराया, लागातार 7 मैच हारने वाली मुंबई पहली टीम बनी
- राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, राजधानी जयपुर समेत कई ज़िलों में दिखेगा असर, तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट संभावित
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में कोरोना के 14 नए संक्रमित मिले, इनमें से 12 अकेले जयपुर में, राज्य में एक्टिव केस अब 122
- कोरोना के पिर से बढ़ते खतरे को देखते हुए राजस्थान में विदेश से आने वालों के लिए अब आरटी पीसीआर टेस्ट अनिवार्य
- दिल्ली में ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट मिला, संक्रमण बढ़ने का कारण हो सकता है ये सब वैरिएंट, हालांकि खतरनाक नहीं बताया जा रहा
- आइआइटी मद्रास में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
- राजस्थान में पुलिस, जेल और गृह विभाग के कार्मिकों का मैस भत्ता 200 रुपए प्रतिमाह बढ़ाया, अब 2200 रुपए मिलेगा भत्ता
- जयपुर शहर के परकोटा इलाके में अब 3 घंटे से ज्यादा अवधि के लिए नहीं पार्क किए जा सकेंगे वाहन, मई के पहले सप्ताह से लागू होगी नई व्यवस्था
- राजस्थान में अब अगर निकाय प्रमुखों ने 3 दिन में हस्ताक्षर नहीं किए तो अफसर जारी कर सकेंगे पट्टे, सरकार ने फिर खोला रियायतों के पिटारा
- राजस्थान में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर लगे रक्तदान शिविरों में प्रदेशभर में 44 हजार यूनिट रक्त एकत्र
- विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने तीन समितियों का किया गठन
- चूरू के जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सम्मानित
- उदयपुर में रेप का मुकदमा दर्ज कराने के बाद बयान से मुकरी युवती को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
- कोयला और ईंधन की किल्लत से देश में 25 फीसदी बिजली उत्पादन ठप, सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी की रिपोर्ट, कई राज्यों में कटौती
- ई-वाहनों में खामी पाए जाने पर कंपनियों पर लगेगा भारी जुर्माना, केंद्र सरकार सख्त, जांच के लिए कमेटी बनाई
- देश की मंडियों में एमएसपी से ज्यादा रेट पर बिक रहा गेहूं, एक हफ्ते में बढ़े 7 फीसदी तक दाम, किसान खुश
- गुजरात के गांधीधाम में एक कंपनी के परिसर से अफगानिस्तान से लाई गई 2100 करोड़ रुपए कीमत की हेरोइन बरामद
रोज़गार और काम की खबरें
- स्टेट ओपन बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम जारी, 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 25 मई से
- राजस्थान के कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश की परीक्षा जेट 19 जून को होगी, जोधपुर कृषि विवि आयोजित करेगा
- राजस्थान क्रीड़ा परिषद अकादमियों में अब खिलाड़ी 20 साल की उम्र तक रह सकेंगे, प्रवेश की आयु सीमा अ 14 से 18 साल होगी जो पहले 13 से 17 साल थी
- प्रदेश में 32 नए कॉलेजों को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी , 672 नए पद होंगे सृजित
- यूक्रेन से लौटे 3000 एमबीबीएस फाइनल ईयर के स्टुडेंट्स को अगले माह इंटर्नशिप कराने नेशनल मेडिकल कमीशन की तैयारी
- संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलस बल (सीएपीएफ) में सहायक कमांडेंट के 253 पदों के लिए 10 मई शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन मांगे
- भारतीय स्टेट बैंक में सलाहकार (धोखाधड़ी, जोखिम) के 8 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रेल
- न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में कार्यकारी ट्रेनी के 225 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रेल
गूर्जरगौड़ ब्राह्मण समिति दादाबाड़ी के चुनाव 24 को
कोटा। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समिति दादाबाड़ी क्षेत्र के 2022-2023 के लिये अध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव 24 अप्रैल को होंगे । नामांकन पत्र 23 अप्रेल की रात्रि 8 बजे तक लिये जायेंगे । निर्वाचन अधिकारी श्याम मनोहर आचार्य ने यह जानकारी दी।
विद्यालय व शिक्षा विभाग की लड़ाई में उलझा बच्चों का भविष्य
कोटा, (कासं)। गरीब से गरीब बच्चों को भी अच्छे विद्यालयों में शिक्षा मिले,यह सोचकर सरकार ने शिक्षा का अधिकार कानून बनाया पर निजी स्कूल द्वारा इस कानून का मजाक उड़ाया जा रहा है। शिक्षा विभाग व विद्यालय की गलती व आपसी खींचतान का शिकार बच्चे हो रहे हैं। सरकार द्वारा बनाए क्रञ्जश्व (शिक्षा के अधिकार) कानून के अंतर्गत ग्लोबल पब्लिक स्कूल में 2013 से नर्सरी क्लास में पढ़ रहे सात बच्चों को स्कूल द्वारा सिक्स क्लास तक पढ़ाने के बाद अचानक यह कहते हुए स्कूल आने से रोक दिया कि सरकार द्वारा आरटीई के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान नहीं किया गया है। बच्चे व उनके अभिभावक पिछले सात दिनों से संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी तक के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अभिभावकों का कहना है कि अभी तक सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन नियमों का हवाला देकर मामले को दिखाने की बात कह रहे हैं। वहीं स्कूल प्रशासन व शिक्षा विभाग एक दूसरे की गलती बता रहे हैं। बच्चों व अभिभावकों को अब संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर से ही उम्मीद है।
कर्मचारियों ने नियम विरुद्ध दे रखे हैं रेलवे क्वार्टर किराये पर, वरिष्ठ महाप्रबंधक, जबलपुर को कार्यवाही हेतु लिखा पत्र
कोटा, (कासं)। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मण्डल में स्थित माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (रेलवे वर्कशॉप) कोटा प्रशासन की लापरवाही व अनदेखी के चलते रेलवे वर्कशॉप में कार्यरत कर्मचारियों ने नियम विरुद्ध स्वयं को आवंटित रेलवे क्वाटर्स को अपने अपने तरीके से मॉडिफाई किया हुआ है और किराए पर दिए हुए हैं। स्थानीय प्रशासन को शिकायत किए जाने के बावजूद इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं होने पर इस कारखाने में कार्यरत एक कर्मचारी ने वरिष्ठ महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर को पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी कर्मचारी दीपक कुशवाह पदनाम तकनीकी ग्रेड-1 टिकट नंबर 5902,शॉप बी.आर ने प्रेषित पत्र में कहा है कि रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी कोटा में कई कर्मचारियों ने स्वयं को आवंटित रेलवे क्वार्टर्स को नियम विरुद्ध किराए पर दे रखे हैं तथा मॉडिफाई करवा रखे हैं। बतौर उदाहरण रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी स्थित रेलवे आवास संख्या 330/डीई के आवंटीधारी ने इसे किराए पर दिया हुआ है। ऐसे कई कर्मचारी हैं जो अपने निजी मकानों में रह रहे हैं और उन्होंने रेलवे क्वार्टर्स को अपने नाम आवंटित करवाकर किराए पर दिया हुआ है।
इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को कई बार शिकायतें प्रेषित की गई परंतु अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पत्र में नियम विरुद्ध हो रही अवैध कार्यवाहियों पर तुरंत प्रभाव से अंकुश लगाने और जांच करवाकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाए जाने का आग्रह किया गया है।
अज्ञात महिला ने जन्म के बाद मृत नवजात को फेंका
कोटा, (कासं)। अनंतपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां जन्म के बाद ही नवजात शिशु को कचरे के ढेर में फेंक दिया गया। सूचना पर अनंतपुरा थाना पुलिस ने नवजात के मृत भ्रूण को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। एएसआई मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि सुबह जगपुरा में एक नवजात का भ्रूण पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मय जाब्ते के मौके पर पहुंची। यहां युवराज किराना स्टोर के पास सामने वाली गली में एक नवजात का मृत भ्रूण कचरे में पड़ा हुआ मिला। यह भ्रूण करीब 24 घंटे के अंतराल का बताया जा रहा है। घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जिसके बाद प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।
फंदा लगाकर अधेड़ व्यक्ति ने की आत्महत्या
कोटा, (कासं)। मकबरा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने गले मे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक घटना के समय घर पर अकेला ही थी।शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक प्रमोद पुत्र देवलाल पाटनपोल का रहने वाला था,जो सुबह घर पर पंखे के कड़े पर गले मे फंदा लगाकर लटक गया। पड़ोसियों को घटना की जानकारी लगने पर पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया। मृतक के भाई ने घर पहुंचकर देखा तो प्रदीप कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस के आने के बाद अधेड़ को फंदे से नीचे उतारा गया। जिसके बाद अस्पताल लाने पर डयूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई ने बताया कि प्रदीप के एक 15 वर्ष का लड़का है। उसकी पत्नी बेटे के साथ जयपुर गई हुई थी। प्रदीप घर पर अकेला ही था। घर मे पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बात पर कहासुनी होती थी। मृतक के कमरे में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नही मिलने से मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
शिविर में उपस्थित नहीं होने पर 2 ई-मित्र 10 दिन के लिये निष्क्रिय
कोटा, (कासं)। प्रशासन गांव के संग अभियान के दौरान ग्राम पंचायत कुराड़ में आयोजित शिविर में ई-मित्र संचालकों के उपस्थित नहीं होने पर ई-मित्र केन्द्रों को 10 दिन के लिये निष्क्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।
कनवास एसडीएम राजेश डागा ने बताया कि ग्राम पंचायत कुराड में आयोजित शिविर में ई-मित्र संचालक विशाल मालव कियोस्क कोड के-127168060 एवं राम सागर मेघवाल के-127220344 द्वारा शिविर में उपस्थिति नहीं दी गयी। जिसके कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ई-मित्र संचालकों द्वारा अभियान में लापरवाही बरतने के कारण ई-मित्र संचालकों के विरूद्व अनुशानात्मक कार्यवाही कर 10-10 दिन के लिये निष्क्रिय करने के निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में राज्य सरकार की तय दर से अधिक राशि वसूलने या अन्य किसी भी प्रकार की लापरवाही की शिकायत प्राप्त होने पर ई-मित्र संचालकों के विरूद्धसख्त कार्यवाही की जायेगी।
मां-बाप ने पढऩे को कहा, बेटी फंदे से झूली:16 साल की किशोरी ने घर में किया सुसाइडजयपुर, (कासं)। गांधी नगर थाना इलाके में माता-पिता ने बेटी को पढऩे के लिए कहा तो इससे नाराज किशोरी ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक कर्मा मीणा (16) शिव कॉलोनी झालाना डूंगरी में रहती थी। वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी। बुधवार दोपहर को माता पिता घासीलाल ने उसे पढऩे के लिए बोला तो वह खाना खाने के बाद कमरे में चली गई। जब काफी समय तक निकल कर नहीं आई तो घर वालों ने देखा वह फंदे से झूल रही थी। उसे नीचे उतारकर एसएमएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्मा की मौत ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया। हर किसी के आंखों में आंसू थे। एक सवाल भी था कि अगर उसे कोई परेशानी थी तो वह बता सकती थी। पढऩे में भी वह होशियार थी। माता पिता ने रूटीन में पढऩे के लिए बोला था। ऐसी कोई बात भी नहीं हुई थी जिससे इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। आस-पास के लोग भी कर्मा की तारीफ कर रहे थे, उनका कहना था कर्मा बिटिया सभी से स्नेह रखती थी, बड़ों का सम्मान करती थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया हर कोई इसकी चर्चा कर रहा था। पुलिस ने बताया कि पिता खेती का काम करते हैं।
एक टिप्पणी भेजें