अब आलू पर महंगाई

पश्चिम बंगाल व पंजाब में आलू की कम पैदावार और उत्तर प्रदेश में आलू की गुणवत्ता कमजोर होने से इस साल आम लोगों पर महंगे आलू की मार पड़ेगी। पर किसानों को इस साल आलू के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। इस साल आलू का भंडारण 16 से 18 रुपए प्रति किलो के भाव पर हुआ है, जबकि पिछले साल 14-15 रुपए किलो पर भंडारण हुआ था। भंडारण कम होने से भाव में तेजी को बल मिल सकता है।

यहां आलू का सबसे अधिक उत्पादन

राज्य हिस्सेदारी

उत्तर प्रदेश 31.5%

पश्चिम बंगाल 23.3%

बिहार 13.5%

गुजरात 7.5%

मध्यप्रदेश 6.2%

अन्य राज्य 18%

आलू खराब होने की आशंका:
कोल्ड स्टोर में आलू भरने के दौरान भयंकर गर्मी से काफी आलू दागी हो गए है। ऐसे में छंटाई के दौरान काफी आलू बरबाद हो जाएगा। हालांकि अच्छी कीमत खरीफ सीजन में आलू की पैदावार पर भी निर्भर करेगी।

खेती-बाड़ी: पश्चिम बंगाल और पंजाब में आलू की कम पैदावार और उत्तर प्रदेश में गुणवत्ता कमजोर होने से दाम बढ़ने के आसारलोगों पर पड़ेगी महंगे आलू की मार, किसानों को अच्छे दाम की उम्मीद ही कोल्ड स्टोर भरे हैं आलू से इस साल बड़े उत्पादक राज्यों में, पिछले साल आंकड़ा 90% था

बढ़ोतरी की वजह यह भी: मध्यप्रदेश के आलू की गुणवत्ता अच्छी है। मध्यप्रदेश कोल्ड स्टोर एसोसिएशन ने कहा कि कोरोना की मार खत्म होने से चिप्स बनाने वाली कंपनियों की ओर से भी इस साल मांग ज्यादा रह सकती है। इसलिए इस साल आलू के दाम ज्यादा रहने की उम्मीद है।

आलू खराब होने की आशंका:
कोल्ड स्टोर में आलू भरने के दौरान भयंकर गर्मी से काफी आलू दागी हो गए है। ऐसे में छंटाई के दौरान काफी आलू बरबाद हो जाएगा। हालांकि अच्छी कीमत खरीफ सीजन में आलू की पैदावार पर भी निर्भर करेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QZnt67q
https://ift.tt/3ghF9vn

Post a Comment

أحدث أقدم