जयपुर
राजस्थान में पिछले दो महीनों से किसी न किसी जिले में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। करौली, अलवर, भरतपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा समेत कई शहरों में पिछले दिनों हालात इतने तनवापूर्ण रहे हैं कि पुलिस को इंटरनेट बंद करने के साथ ही कर्फ्यू तक लगाना पडा है। ऐसे में अब हनुमानगढ़ से विवाद सामने आया है। हनुमानगढ़ में अब वीएचपी के एक नेता को मंदिर के बाहर समाज विशेष के लोगों ने सरिया मार दिया। सरिया सिर में लगने से हालात बेहद खराब हैं। इस घटना के बाद देर रात ही पुलिस और प्रशासन मौके लिए दौड़ा और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इस घटना के बाद से तनाव के हालात बने हुए हैं।
मंदिर के बाहर बैठे युवक छेडछाड़ कर रहे थे, उनको टोका था
दरअसल हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना इलाके में एक मंदिर के बाहर बवाल हो गया। आदर्श कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर के बाहर समाज विशेष के कुछ युवक बैठे थे और आने जाने वाले लोगों पर फब्तियां कस रहे थे। उस समय वहां से बजरंग दल तहसील अध्यक्ष सतवीर सहारण अपने कुछ साथियों के साथ गुजर रहे थे। उनसे भी युवकों का विवाद हो गया। विवाद के चलते उनमें से दो युवकों ने सहारण को पीटा। एक ने सिर में डंडा मार दिया और फिर दूसरे ने सरिया मारकर सिर फोड़ दिया। इसके बाद वहां से सभी भाग छूटे। सहारण के सिर से खून रिसने लगा। उसके बाद जो बवाल हुआ पुसि वालों को दौड़ लगानी पडी। कई थानों का जाब्ता मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने तुरंत सहारण को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हालात खराब होने पर सहारण को जिला अस्पतला हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद वीचएपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हाइवे जाम कर दिया वे लोग आरोपियों को तुुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद जाकर मामला शांत कराया गया। देर रात तक कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना के बाद आज पुलिस और प्रशासन जिले भर के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1HznWpE
https://ift.tt/tQ4nod8
एक टिप्पणी भेजें