बीकानेर. Mid Day Meal: जिले की 6 तहसीलों के बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में भी मिड डे मील दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जिले की 6 तहसीलों को सूखाग्रस्त-अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इनमें बीकानेर तहसील को छोड़कर नोखा, लूणकरणसर, कोलायत, खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़ तथा छत्तरगढ़ तहसीलों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इसलिए इन तहसीलों के स्कूली बच्चों को छुट्टियों में भी मिड डे मील दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कलेक्टरों को आदेश जारी
मिड डे मील आयुक्त डा भंवर लाल यादव के हस्ताक्षर से 19 मई 22 को जारी आदेश में संबंधित जिला कलेक्टरों को ये निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि राज्य के 10 जिलों की 64 तहसीलों को आपदा प्रबंधन तथा नागरिक विभाग द्वारा अक्तूबर 2021 में अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इसलिए शैक्षणिक सत्र 22-23 में ग्रीष्मावकाश अवधि में इन तहसीलों के बच्चों को मिड डे मील वितरित किया जाए।
यह जिले शामिल
इन जिलों की 64 तहसीलें शामिलचूरू, बाड़मेर, जालौर, बीकानेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही, जोधपुर, नागौर और डूंगरपुर जिले की 64 तहसीलों को आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनंद कुमार ने अक्टूबर 2021 में अभाव ग्रस्त घोषित किया था। उन्हीं आदेशों के क्रम में मिड डे मील आयुक्त द्वारा ये आदेश जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि मिड डे मील योजना से समाज के एक बड़ा तबका लाभान्वित होता है, जिनके घरों में वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होती। माना जाता है कि भोजन मिलने के आकर्षण की वजह से भी कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल तक भेजते हैं, जिससे स्कूलों में नामांकन का आकड़ा गिरने नहीं पाता। इससे एक तरफ जहां सरकार की बच्चों को स्कूल तक लाने की मंशा पूरी होती है, वह कमजोर तबके के अभिभावक भी बच्चों के एक समय के भोजन की व्यवस्था से निश्चिंत हो जाते हैं।
बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hgv2zsA
https://ift.tt/Q17yROB
إرسال تعليق