राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में दिवाकर स्कूृल में नियुक्त वीक्षक मोहनलाल को एसओजी ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। वीक्षक को पेपर लीक मामले में मुख्य कड़ी माना जा रहा है। उससे पूछताछ में साफ होगा कि पेपर लीक मामले में और कौन-कौन शामिल हैं और किसके जरिए पेपर किन लोगों तक पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में मोहनलाल की पत्नी प्रिया को भी गिरफ्तार कर किया है।
एसओजी मामले में सीआइडी सीबी में नियुक्त पुलिस निरीक्षक, स्कूल निदेशक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पेपर प्राप्त करने वाला अभ्यर्थी पकड़ा वहीं, झुंझुनूं पुलिस ने पेपर प्राप्त करने वाले एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मोहनलाल उर्फ छोटू उर्फ जितेन्द्र चौधरी दातारामगढ़ निवासी है। वह यहां झोटवाड़ा क्षेत्र में किराए से रहता था।
दिवाकर स्कूल से लीक हुआ था पेपर
झोटवाडा के दिवाकर पब्लिक स्कूल से 14 मई को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की दूसरी पारी का पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक होने की वजह से इस पारी की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। अभी तक की पड़ताल में मुख्य कड़ी मोहन लाल ही बताया जा रहा है। गिरोह के और लोगों की जानकारी उससे पूछताछ पर सामने आएगी।
झुंझुनूं में चार आरोपी गिरफ्तार
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसपी डॉ. तेजपालसिंह ने बताया कि शुक्रवार को सन्दीप कुमार निवासी ढाणी लालपुर तन लोहारू (भिवानी), मेहरचन्द कुम्हार निवासी नौरंगदेसर, हनुमानगढ़, सत्येन्द्र कुमार जाट निवासी कुलहरियों की ढाणी (मंड्रेला) व सचिन गोदारा निवासी श्योपुरा बास गोदारा (चिड़ावा) को गिरफ्तार किया है।
वाट्सअप-टेलीग्राम के माध्यम से पेपर पहुंचा
आरोपी संदीप कुमार कस्बा चिड़ावा में संचालित एक डिफेंस एकेडमी से जुड़ा हुआ है। आरोपियों के तार जयपुर की दिवाकर स्कूल पेपर लीक से जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपियों के पास परीक्षा शुरू होने से करीब एक-डेढ़ घंटे पहले ही वाट्सअप-टेलीग्राम के माध्यम से पेपर पहुंच गया था। जिसके बाद वायरल हो गया। इस बीच एसओजी के इनपुट के आधार पर डीएसटी ने आरोपियों को अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TD215QC
https://ift.tt/0hOws3W
إرسال تعليق