रॉयल्टी कलेक्शन ऑफिसर से साढ़े सात लाख रुपए लूटे

बीकानेर. रॉयल्टी कलेक्शन कर वापस ऑफिस जा रहे रॉयल्टी कलेक्शन ऑफिसर के साथ मारपीट कर लाखों रुपए लूटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार देररात की है। पीडि़त चूरू के पायली निवासी तेजूसिंह पुत्र चैनसिंह राजपूत ने गजनेर थाने में चार नामजद सहित सात-आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार रॉयल्टी ऑफिसर ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस-ग्यारह बजे वह समुन्द्र सिंह व चन्दन मेघवाल के साथ चानी नाका, गोलरी नाका, सांखला फांटा, अरियन्त फांटा, मयूर कांटा, कच्छावा कांटा, श्रीराम कांटा से रॉयल्टी का कलेक्शन लेकर बोलेरो गाड़ी से टेचरी फांटा ऑफिस जा रहा था। टेचरी फांटे के पास पहुंचे तो दो गाडिय़ों में पदमसिंह, सहदेव सिंह, देवेन्द्रसिंह, डीपी बन्ना व सात-आठ अन्य व्यक्ति आए। उन्होंने बोलेरो गाड़ी के आगे-पीछे गाडिय़ां लगाकर रोक लिया।
पदमसिंह के पास पिस्तौल और अन्य आरोपियों के पास लाठियां थी। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। गाड़ी में रखे रॉयल्टी कलेक्शन सात लाख 50 हजार रुपए लूट ले गए।


पुलिस को सूचना दी, नाकाबंदी कराई
गजनेर एसएचओ धर्मेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में नाकाबंदी कराई लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। वहीं नामजद आरोपियों के ठिकाने पर भी दबिश दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रहे हैं।

रुपए व मोबाइल छीन लिय
पांचू . रास्ता रोक कर मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार पांचू निवासी अमेदाराम पुत्र तारुराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह, उसका भाई गंगाराम व नेनाराम 8 जून को रात्रि करीब 9 बजे अपनी ढाणी के लिए रवाना हुए। भगाराम नायक के घर के पास पहुंचे तो रास्ते में पहले से बैठे छैलूराम, शैतानराम, सुखाराम, बाबूलाल, बाबूलाल, शैतानराम, मुकेश, ममता, फूसा, मुरलीराम व ८-१० अन्य लोगों ने रास्ता रोक कर थाप मुक्कों, लाठियों व पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान उक्त लोगों ने गंगाराम की जेब से 50 हजार रुपए व मोबाइल छीन लिया। शोर सुनकर जगदीश नायक आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां भी दी तथा जाते समय आरोपी बाइक भी छीन ले गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9shz8nm

https://ift.tt/7ZHBr4l

Post a Comment

और नया पुराने