चिंपैजी से पंगा लेना शख्स को पड़ा महंगा, वीडियो

दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में चिंपैजी ने छेड़ने वाले शख्स को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे वह शख्स जीवनभर नहीं भूल पाएगा। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग चिड़ियाघर में पशु, पक्षियों को देखने जाते हैं। इस दौरान लोग पशु, पक्षी और जंगली जानवरों को छेड़ने भी लगते हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत है। इससे किसी अनहोनी का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए चिड़ियाघर में किसी जीव जंतु को न छेड़ें। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने दोस्तों के साथ चिड़ियाघर में घूम रहा है। तभी घूमते-घूमते सभी चिंपैजी के पास पहुंच जाता है। उसमें एक शख्स चिंपैजी को छेड़ने लगता है। यह देख चिंपैजी को गुस्सा आ जाता है।




जब शख्स चिंपैजी के पास जाकर हाथ फैलाता है। उस समय चिंपैजी पलक झपकते शख्स की टी शर्ट को पकड़ लेता है। इसके बाद दोनों में खूब खींचातानी होती है। हालांकि, शख्स चिंपैजी की चुंगल से बच नहीं पाता है। इसके बाद शख्स की मदद के लिए दोस्त भी आगे आते हैं। इसके बावजूद वे अपने दोस्त को चिंपैजी से दूर नहीं कर पाता है। वीडियो के अंत तक शख्स चिंपैजी के गिरफ्त से बच नहीं पाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि शायद तभी ज़ू स्टाफ आकर शख्स को बचाता है। इस तरह की हरकत करने से बचना चाहिए।

इस वीडियो को gieddee ने शेयर किया है

इस वीडियो को gieddee ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 हजार लाइक्स मिल चुका है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है-निकल गई हवा। एक अन्य यूजर अमृत ने लिखा है- Planet of apes की याद आ गई है।

Image Credit:gieddee

Post a Comment

أحدث أقدم