petrol diesel price today: कच्चे तेल की कीमतें दस साल के उच्च स्तर पर बनी हुई है, जिसकी वजह से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका गहरा गई हैं। क्योंकि, कच्चे तेल के दामों में उछाल के बाद भारत को महंगे दामों पर कच्चा तेल खरीदना होगा, जिससे देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल ( petrol diesel price today ) महंगा हो सकता है। हालांकि सोमवार को तेल कंपनियों ने लगातार 23वें दिन पेट्रोल-डीजल ( petrol diesel price today ) के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। सरकार ने बीते 21 मई को तेल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी ( exices duty ) कम की थी, जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए सस्ता हुआ था। केंद्र सरकार के बाद कई राज्यों ने भी वैट कम किया था। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थी, जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।
पिछले साल सितंबर में 8.15 रुपए महंगा हुआ था पेट्रोल
पिछले साल नवंबर से पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों के चुना व के बाद पिछले साल सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई, वह दिवाली से पहले तक जारी रही। इतने दिना में ही पेट्रोल 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। हालांकि इस बीच केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने शुल्क में कुछ कटौती की थी। हालांकि बीते साल सात नवंबर से इसके दाम स्थिर हैं।
पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल
पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तो, पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता है, लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए व डीजल के दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल के दाम 94.24 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OIFEVyM
https://ift.tt/2cjeAE0
إرسال تعليق