जयपुर। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए राज्य सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन मिलावटखोरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किस तरीके से हो रही है। इसकी पोल खुलकर सामने आ रहीं है। पत्रिका की ओर से मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ की गई कार्रवाई के अनुसार सबसे ज्यादा कार्रवाई झुंझुनू, उदयपुर और अजमेर में की गई है। इसके अलावा सबसे कम कार्रवाई सवाई माधोपुर में की गई है। 4 महीने में सवाई माधोपुर में मिलावटखोरों के खिलाफ सिर्फ 2 कार्रवाई की गई है। वहीं दौसा धौलपुर और भीलवाड़ा में भी सबसे कम कार्रवाई सामने आई है।
पत्रिका ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की 10 जून से लेकर 6 अक्टूबर तक की रिपोर्ट के स्टडी की। इस दौरान झुंझुनू में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई है। झुंझुनू में 62 कार्रवाई की गई है। दूसरे नंबर पर उदयपुर में 52, तीसरे नंबर पर अजमेर में 51 कार्रवाई की गई है। इसके अलावा राजधानी जयपुर कार्रवाई के मामले में सातवें नंबर पर रहा है। 4 महीनों में जयपुर में मिलावटखोरों के खिलाफ महज 37 कार्रवाई की गई है।
दीपावली पर बढ़ेगी कार्रवाई की संख्या
राजस्थान में पिछले 4 महीनों में मिलावटखोरों के खिलाफ 825 कार्रवाई की गई है। मिलावटखोरों के खिलाफ की गई कार्रवाईयों से विभाग 19 लाख 96 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है। 4 महीने में कार्रवाई की रफ्तार धीरे रही है। लेकिन अब दीपावली पर विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ जांच कार्रवाई तेजी से की जा रही है। माना जा सकता है कि दीपावली पर मिलावटखोरों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की संख्या बढ़ेगी।
प्रदेश में इस तरह हुई जिलेवार कार्रवाई
मिलावटखोरों के खिलाफ राजस्थान में 4 महीने में 825 कार्रवाई की गई है। इसमें अलवर में 35 , बारां में 20, बांसवाड़ा में 34, बाड़मेर में 26, भरतपुर में 10, भीलवाड़ा में 9, भिवाड़ी में 15, बीकानेर में 39, बूंदी में 23, चित्तौड़गढ़ में 26, चूरू में 10, दौसा में चार, धौलपुर में आठ, डूंगरपुर में 42, हनुमानगढ़ में 12, जैसलमेर में 20, जालौर में 10, झालावाड़ में 11, जोधपुर में 41, करौली में 10, कोटा में 13, नागौर में 16, पाली में 29, प्रतापगढ़ में 31, राजसमंद में 21, सवाई माधोपुर में दो, सीकर में 26, सिरोही में 20, श्रीगंगानगर में 36, टोंक में 23 और उदयपुर में 52 कार्रवाई की गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gp9sUua
https://ift.tt/06DF523
إرسال تعليق