sampark kranti : मुलायम सिंह यादव को बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि, 'नेताजी अमर रहे' के नारे से गूंजा सैफई

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर ओर 'नेताजी अमर रहे' के नारे की गूंज सुनाई दी।

HIGHLIGHTS

  • मुलायम सिंह यादव को बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बाबा रामदेव भी अंतिम संस्कार में हुए शामिल
  • अभिषेक बच्चन और अनिल अंबानी भी सैफई पहुंचे

sampark kranti. समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत चौधरी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सहित कई राजनेता सैफई पहुंचे। गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।  सैफई में मुलायम सिंह यादव का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होगा। कन्नौज से चंदन की लकड़ियां लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि नेताजी के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में उनके समर्थक और सपा कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सैफई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।  

मुलायम सिंह यादव के जाने से राजनीति को हुई बड़ी क्षति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैफई में कहा कि उनके मुलायम सिंह यादव से बहुत अच्छे रिश्ते थे। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को धरती से जुड़ा हुआ नेता माना जाता था। उनके निधन से भारत की राजनीति को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है।

वरुण गांधी ने कहा- दुख की घड़ी में बड़े भाई अखिलेश यादव के साथ हूं

पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि वह दुख की घड़ी में अखिलेश यादव के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, अलविदा नेताजी! आपकी ख्याति और आपके जीवन से जुड़ी स्मृतियाँ सदा-सदा के लिए अमर हैं। मैं इस दुख की घड़ी में अपने बड़े भाई अखिलेश यादव के साथ मज़बूती से खड़ा हूं। उनका विशाल हृदय, धीर-गंभीर व्यक्तित्व और सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष भाव उन्हें नेताजी से मिली आत्मीय विरासत है।

रक्षा राजनाथ सिंह ने Mulayam Singh Yadav को दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव का अंतिम दर्श करने सैफई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जमीन से जुड़े नेता थे। उनके जैसा नेता कोई दूसरा नहीं होगा। 

Mulayam Singh Yadav को अखिलेश ने दी मुखाग्नि

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बेटे अखिलेश यादव ने मुखाग्नि दी है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी  यादव, शिवपाल यादव और राकेश टिकैत भी मौजूद रहे। इस दौरान समर्थकों ने नेता जी अमर रहे, जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है के नारे लगाए। अंतिम संस्कार समारोह में अखिलेश यादव के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शिवपाल सिंह यादव मौजूद हैं। 

Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अनिल अंबानी

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में अनिल अंबानी भी शामिल हुए। उनके अलावा, बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन, शरद पवार, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल भी सैफई पहुंचे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। उनके अलावा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शरद पवार, वरुण गांधी, रीता बहुगुणा जोशी, राकेश टिकैत, बाबा रामदेव भी सैफई पहुंचे हैं।

अभिषेक बच्चन पहुंचे सैफई

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के लिए अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंच गए हैं। उनके अलावा, शरद पवार और सुप्रिया सुले भी सैफई पहुंची हैं।

नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई

मुलायम सिंह यादव अब अंतिम सफर पर निकल पड़े हैं। कुछ ही देर में उनका संस्कार किया जाएगा। इस दौरान सैफई में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। हर ओर नेताजी अमर रहे के नारे सुनाई दे रहे हैं। 




Post a Comment

أحدث أقدم