द​क्षिण भारतीय फूड की ​स्पेशल डिशेज अब गुलाबी नगर में

जयपुर। खाने के शौकीन लोगों को अब दक्षिण भारतीय भोजन (south indian food) वो भी खासतौर पर कर्नाटक का डोसा, इडली और वड़ा अब जयपुर में मिलेगा। यूं तो जयपुर में आप को साउथ इंडियन फ़ूड हर जगह मिल जाएगा, लेकिन अगर ऑथेंटिक कर्नाटक डिसेस खाना चाहते हैं तो ऑप्शन बहुत कम होते हैं। वो भी फाइन-डाइनिंग रेस्तरां तो वाकई ढूढने पड़ेंगे। डोसा और इडली को अगर छोड़ दिया जाए और आप थत्ते इडली, मद्दुर वडा, केसरी भात जयपुर में खाना चाहे तो 'अन्नपूर्णम' ऑप्शन है। थत्ते इडली अपने स्वाद के साथ-साथ अपने बड़े साइज़ के लिए जानी जाती है। थत्ते इडली कर्नाटक में सुबह के नाश्ते का सबसे मशहूर डिश है। चावल, उड़द दाल, पोहा और साबूदाने से बनी थत्ते इडली बहुत ही स्वादिस्ट और हैल्थी ब्रेकफास्ट है।

केसरी भात एक स्वीट डिश है जो नॉर्मली खाने के बाद खाई जाती है, लेकिन ये भी बहुत लाइट और हैल्थी है। सिद्धार्थ गोयनका ने बताया कि मद्दुर वड़ा शाम की चाय के साथ खाये जाना वाला स्नेक है। मैसूर के शेफ के हाथ से बनी ये सभी डिशेस आप कर्नाटक के बेल्लूर मंदिर की थीम से बने इस रेस्तरां में मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vULP2H1
https://ift.tt/c9inWtC

Post a Comment

और नया पुराने