न्यायिक कर्मचारियों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

जयपुर। बांदीकुई शहर के न्यायालय में कार्यरत एक न्यायिक कर्मचारी के साथ गत रात्रि को पुलिस अधिकारियों द्वारा किए अभ्रद व्यवहार को लेक र राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा दौसा के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल मीणा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश प्रथम को जिला एवं सैशन न्यायाधीश के नाम ज्ञापन सौंपकर पुलिस अधिकारियों को निलंबित किए जाने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर 21 नवम्बर से आंदोलन का रास्ता अपनाने की जानकारी दी।

संघ के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल मीणा एवं प्रांतीय प्रतिनिधि रवि कुमार बैरवा सहित कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया कि 16 नवम्बर की रात्रि को करीब दो- ढाई बजे अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश संख्या द्वितीय में कार्यरत लिपिक सुनील कुमार शर्मा के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा अभ्रद व्यवहार किया गया। इससे बांदीकुई मुख्यालय पर कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होने बताया कि उक्त घटना से उक्त कर्मचारी को मानसिक वेदना पहुंची है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषी पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ तीन दिवस में विधिक कार्रवाई अमल नहीं लाई गई तो 21 नवम्बर से कर्मचारी आंदोलन की राह पर अग्रसर होंगे।

इनका कहना है

आरोप निराधार है। उक्त व्यक्ति को रोककर जानकारी की थी। संतुष्ट प्रद जवाब नहीं देने पर चालान की कार्रवाई की है।
- उदय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक बांदीकुई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kLWBHMb
https://ift.tt/RfQBcXd

Post a Comment

और नया पुराने