आज का सुविचार
सही कर्म वो नहीं है जिनका परिणाम हमेशा अच्छा हो... बल्कि सही कर्म वो है जिसका उद्देश्य कभी गलत ना हो
आज क्या ख़ास?
- सीएम अशोक गहलोत का बीकानेर दौरा आज, मेगा जॉब फेयर में बेरोजगार युवाओं को वितरित करेंगे ऑफर लेटर, फेयर के पहले दिन कल 1 हज़ार 70 युवाओं का नौकरी के लिए हुआ चयन
- गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज शाम 5 बजे, कुछ मांगों पर अब भी बना हुआ है दोनों पक्षों के बीच गतिरोध
- राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज जिला मुख्यालय सहित अधीनस्थ अदालतों के कर्मचारी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुभाष मेहरा की संदिग्ध मौत से जुड़ा है मामला
- दिल्ली MCD चुनाव की कैंपेनिंग के तहत भाजपा का 'मेगा विजय संकल्प रोड शो' आज, सभी 14 जिलों में प्रचार करने उतरेंगे पार्टी के 14 सबसे वरिष्ठ नेता
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज रहेगा 'ब्रेक डे', मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित सुरासा गांव में ठहरेंगे राहुल, तपोभूमि और श्री महाकालेश्वर के करेंगे दर्शन
- महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मामला 18 साल से सुप्रीम कोर्ट में है लंबित
- महाराष्ट्र पुलिस में ट्रांसजेंडरों की भर्ती को लेकर आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई, महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र प्रशासनिक न्यायाधिकरण के निर्देश को दी है अदालत में चुनौती
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से करेंगी सम्मानित, द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं 7 कोच
- विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के दो सेमीफाइनल मुकाबले आज, पहले मैच में कर्नाटक और सौराष्ट्र के बीच मुकाबला, तो दूसरे में महाराष्ट्र से होगा असम का सामना
- दिल्ली विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश 2022 के लिए पहली मेरिट सूची करेगा जारी
- भारत और ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम के बीच तीसरा मैच एडिलेड के मेट स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से होगा शुरू
- फीफा विश्व कप 2022 में आज वेल्स बनाम इंग्लैंड, ईरान बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका, ट्यूनीशिया बनाम फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया बनाम डेनमार्क के बीच मुकाबले
काम की खबरें
- राजस्थान में मंगलवार को कोविड-19 के तीन नए संक्रमित मिले, अलवर-चित्तौड़गढ़-जयपुर में मिला 1-1 संक्रमित, एक्टिव केसेस की संख्या हुई 76
- राजस्थान के सभी जिलों में बहुमंजिला इमारतों में जल कनेक्शन का शुल्क ₹25 प्रति वर्ग फुट किया गया, शुल्क की गणना इमारत में फ्लैट के कारपेट एरिया के हिसाब से होगी, जलदाय विभाग ने मसौदे को मंजूरी के लिए कैबिनेट को भेजा
- राजस्थान में सर्दी के तेवर हो रहे तीखे, माउंट आबू में 3 दिन से 2 डिग्री पर ठहरा पारा जमी ओस की बूंदे
- राजस्थान प्रदेश में अब छोटे भूखंड पर अब नहीं बन सकेगी ऊंची इमारत, 30 फीट और इससे अधिक चौड़ी सड़क पर से 50 वर्ग मीटर तक क्षेत्रफल की भूखंड पर अधिकतम 10 से 15 मीटर ऊंचाई के भवन निर्माण ही हो सकेंगे, सरकार ने बिल्डिंग बायलॉज में किया बड़ा बदलाव
- भारतीय रिजर्व बैंक लोगों के लिए कल 1 दिसंबर को E-Rupay का पायलट प्रोजेक्ट करेगा लॉन्च, डिजिटल वॉलेट से किया जा सकेगा पेमेंट
- टाटा संस के स्वामित्व वाली एयर इंडिया में विस्तारा एयरलाइंस का मार्च 2024 तक होगा विलय, सिंगापुर एयरलाइंस ने दी जानकारी
- राजस्थान लोक सेवा आयोग के सहायक आचार्य पीएफएम कॉलेज शिक्षा विभाग के साक्षात्कार 1 से 9 दिसंबर तक होंगे
- मध्य रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के ग्रुप सी पदों के लिए निकाली भर्ती, ओपन कैटेगरी के तहत जाएंगे 21 पद
- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन नारियल विकास बोर्ड ने सीधी भर्ती के तहत उपनिदेशक, सहायक निदेशक, सांख्यिकी अधिकारी, एलडीसी समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 77 पदों पर होगी भर्ती
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZD7PdlO
https://ift.tt/xJY5E8p
एक टिप्पणी भेजें