एयरपोर्ट पर बम की सूचना पर मचा हड़कंप

नाल सिविल एयरपोर्ट पर गुरुवार को बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट रवाना होने के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। इससे एकबारगी अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर बीकानेर से एडीएम सिटी सहित सीओ सदर, सीओ सिटी व नाल थानाधिकारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक एम्बुलेंस, डॉक्टर, नर्सिंग कर्मचारी व इंटेलिजेंस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और नाल सिविल एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन को खाली करवाया गया। इसके बाद बम को बरामद कर निस्तारण किया गया। तब पता चला कि यह एक मार्क ड्रिल है।


इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एयरपोर्ट निदेशक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बम की सूचना पर मौके पर पहुंचने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की उपस्थिति व टाइमिंग देखी गई व सभी ने इसे सही बताया। विभागीय समीक्षा में संतुष्टि पाई गई कि सभी विभाग सूचना मिलते ही अलर्ट हो गए और सही समय पर पहुंचे।

संदिग्ध घूमते एक आरोपी को पकड़ा
लूणकरनसर. कस्बे में बुधवार रात्रि को संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक जने को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि उतरप्रदेश के अहमदगढ़ निवासी हाल बीकानेर धान मण्डी के जोगेन्द्र पुत्र महावीर को रात्रि को संदिग्ध घूमते पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया तथा मौके पर पुलिस से उलझने पर धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उपखण्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4ibETSX

https://ift.tt/9TLds6F

Post a Comment

और नया पुराने