बीकानेर. पीबीएम के शिशु अस्पताल के पास दो दिन पहले नवजात के शव को नोचने के मामले में सदर थाने में मर्ग दर्ज की गई है। सर्व समाज कल्याण एवं विकास समिति के आदर्श शर्मा की ओर से मर्ग दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार भी करवा दिया है। सदर एसएचओ लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने बताया कि नवजात शव के मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नवजात को वहां किसने और कब फेंका, इसका पता लगा रहे हैं।
पत्रिका की खबर का असर
राजस्थान पत्रिका के 13 जनवरी के अंक में शिशु अस्पताल के पास नवजात के शव को कुत्तों ने नोचा शीर्षक से खबर प्रकाशित कर पीबीएम की सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन की उदासीनता को प्रमुखता से दर्शाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज की वहीं नवजात के शव का अंतिम संस्कार भी करवा दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Au9WK6y
https://ift.tt/a24fGM1
إرسال تعليق