अंचल में कुछ दिनों की थोड़ी सी राहत के बाद शनिवार को एक बार फिर सर्दी ने धूजणी छुड़ा दी। ग्रामीण इलाकों श्रीडूंगरगढ़, छतरगढ़, खाजूवाला, हेमेरा आदि में धोरों, खुले बर्तनों, वाहनों व पौधों पर बर्फ की हल्की परत जमी दिखाई दी। दिन में चली सर्द हवा से न्यूनतम पारा शुक्रवार के मुकाबले लगभग साढ़े पांच डिग्री गिरकर 1.1 डिग्री पर आ गया। वहीं अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रहा।
यह न्यूनतम पारा इस माह में दूसरा सबसे कम है। इससे पूर्व छह जनवरी को तापमान शून्य पर आ गया था, वहीं पांच जनवरी को 2.4 डिग्री था। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम 6.5 डिग्री एवं अधिकतम 19.3 डिग्री रहा था। सुबह होते-होते गलन बढ़ गई थी। आकाश तो साफ था पर तीखी ठंडी हवा छूटी हुई थी। धूप निकलने पर भी हवा से इसका असर कोई ज्यादा नहीं लग रहा था। लोगों ने घरों व दुकानों में भी हीटर का सहारा लिया। दिन में भी विशेषकर बच्चे गर्म कपड़ों में लिपटे रहे।
कड़ाके की सर्दी
सुरनाणा. क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार सुबह चक 4 डीएलएम के एक खेत में पौधों पर बर्फ की परत जमीं नजर आई। वहीं पाले की आशंका से किसान चिंतित है। श्रीडूंगरगढ़ में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से आमजन के हाल-बेहाल हो रखे है। शनिवार सुबह क्षेत्र में धोरों पर बर्फ जमीं नजर आई। कार के शीशों, बाइक की शीट, सिंचाई के पाइपों, फसलों व खुले में रखे बर्तनों में बर्फ जम गई। कड़ाके की सर्दी के कारण क्षेत्रवासी घरों में ही दुबके रहते है। सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लिया जा रहा है।
इस माह न्यूनतम तापमान
दिनांक तापमान
1जनवरी 6.4
2जनवरी 6.5
3जनवरी 6.9
4जनवरी 4.6
5जनवरी 2.4
6जनवरी 00.0
7जनवरी 2.0
8जनवरी 4.6
9जनवरी 5.3
10जनवरी 4 .6
11जनवरी 6.7
12जनवरी 9.1
13जनवरी 6.5
14जनवरी 1.1
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lXRCMJT
https://ift.tt/M1C0NLy
إرسال تعليق