मकर संक्रांति आज...जानिए कब है पुण्यकाल, सुकर्मा और धृति योग

Makar Sankranti 2023 : पंचांग की उदयातिथि के अनुसार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। देश के सबसे बड़े पीठ गोरक्ष पीठ में भी आज के दिन ही खिचड़ी महोत्सव यानी संक्रांति का आयोजन किया गया है। गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव में भाग लेने पहुंच चुके हैं।

पंचांग के अनुसार सूर्य देव 14 जनवरी 2023 की रात 8 बज कर 57 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश किया। सूर्य जब मकर राशि से मिथुन राशि की यात्रा करते हैं, तब इस अंतराल को उत्तरायण कहा जाता है। सूर्य का उत्तरायण होने के साथ धरती पर सूर्य की किरणें सीधे पडऩे लग जाएगी और सर्दी का प्रभाव कम होता जाएगा।

यह भी पढ़ें : 17 जनवरी से 30 साल बाद अपनी राशि में लौट रहे हैं शनिदेव, जानिए किस राशि पर रहेगी साढ़े साती और किस पर ढैय्या

ये है मकर संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त

पुण्य काल: - 15 जनवरी 2023 को सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक
महा पुण्य काल :- 15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक
सुकर्मा योग:- 14 जनवरी दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से 11 बजकर 51 मिनट तक
धृति योग:- 11 बजकर 51 मिनट से 16 जनवरी सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक

यह भी पढ़ें : 2023 : 19 साल बाद 59 दिन का सावन और आठ सोमवार व्रत, जानिए कब पड़ेगी होली, दीपावली और नवरात्रि

दान का दौर शुरू
मकर संक्रांति पर दान और स्नान का बहुत ही महत्व है। ऐसे में लोग सुबह से ही तीर्थ स्थलों पर स्नान के बाद दान कर रहे हैं। इतना ही नहीं गौसेवा भी की जा रही है। इस समय मंदिरों में लोगों का तंता लगा हुआ है। राजधानी के सबसे प्रमुख मंदिर गोविंद देव में लोग सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।

अब दिन होंगे बड़े
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही अब दिन बड़ा होना शुरू हो जाएगा और रातें अब छोटी होंगी। 21 मार्च को दिन और रात बराबर होंगे और इसके बाद दिन और भी बड़ा हो जाएगा। इसके साथ ही अब मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे।

fdsafdaf.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Z0f6b8H
https://ift.tt/0QD2rjn

Post a Comment

और नया पुराने