Patrika Bulletin 16 January 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

आज का सुविचार

जिस व्यक्ति में अहंकार और अति आत्मविश्वास होता है, उनके निर्णय में गलती होने की संभावना अधिक होती है।

 

आज क्या खास

- राजस्थान सरकार के पहला चिंतन शिविर आज से, बजट की राह होगी तय, अधिकारियों की बजाय मंत्री देंगे प्रजेंटेशन, दो दिन में होंगे आठ सत्र
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में विधानसभा से इस्तीफा देने वाले 91 विधायकों के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई आज
- राजस्थान हाईकोर्ट में नव नियुक्त 9 न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 10 बजे जोधपुर स्थित मुख्यपीठ में, मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल दिलाएंगे शपथ, वीसी के ज़रिये जुड़ेंगे जयपुर के जज
- पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की मौजूदगी में नागौर के परबतसर में किसान सम्मेलन आज, किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा
- राजस्थान की जिला परिषदों के निर्वाचित सदस्य अपनी मांगों को लेकर आज जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में करेंगे बैठक
- जयपुर जिला स्तरीय इंसपायर अवार्ड प्रदर्शनी आज से जयपुर के शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर में शुरू होगी
- जोशीमठ संकट को लकेर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ आज करेगी सुनवाई
- लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में संसदीय प्रतिनिधिमंडल आज से केन्या-तंजानिया दौरे पर, 21 जनवरी तक का है दौरा
- पहली दो दिवसीय G-20 इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक आज से पुणे में होगी आयोजित
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022' की करेंगे घोषणा
- भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 'रिमोट वोटिंग मशीन' पर सर्वदलीय बैठक में करेगा चर्चा
- भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज से दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में, राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर भी रखा जाएगा प्रजेंटेशन
- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा लगाए गए 1,337 करोड़ के जुर्माने को चुनौती देने वाली गूगल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, कथित प्रतिस्पर्धा-विरोधी व्यवहार के लिए लगाया गया था जुर्माना
- दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र आज से नई दिल्ली में होगा शुरू
- कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज बेंगलुरु में राज्य की महिलाओं के लिए एक अलग घोषणा पत्र करेगी जारी
- रूस और बेलारूस आज से 1 फरवरी तक बेलारूस में करेंगे संयुक्त वायु सेना अभ्यास
- विश्व आर्थिक मंच (WEF) में आज दावोस में वैश्वक महंगाई और यूक्रेन संकट पर होगा गहन मंथन
- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 का पहला ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट आज से मेलबर्न में होगा शुरू
- मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में आज मलेशिया बनाम चिली, न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड, फ्रांस बनाम दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले, ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच
- राजस्थान पोलो क्लब और आरटीडीसी की ओर से पहली बार आयोजित राजस्थान टूरिज्म पोलो कप आज से जयपुर शुरू होगा

 

खबरें आपके काम की

- राजस्थान में 3571 जांचों में नहीं मिला कोरोना का एक भी नया संक्रमित, राज्य में एक्टिव के बचे अब सिर्फ 6
- राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में भी लैब की जांच रिपोर्ट अब मिलेगी मरीज को मोबाइल पर
- राजस्थान की सांभर झील समेत अन्य जलाशयों पर लगातार दूसरे साल प्रवासी पक्षियों की संख्या में कमी, रूस-यूक्रेन युद्ध बड़ा कारण, पक्षी विशेषज्ञ चिंतित
- राजस्थान सरकार 100 ग्राम पंचायतों में बनाएगी पशु आश्रय स्थल
- भीषण सर्दी के चलते उदयपुर, बीकानेर, अजमेर और भीलवाड़ा कलक्टर ने स्कूलों में अवकाश बढ़ाया 18 जनवरी तक, जयपुर में स्कूलों का समय बदला, 10 बजे से खुलेंगे
- गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राजस्थान की जेलों से 33 कैदी होंगे रिहा
- अपनी मांगों को लेकर भूखे रह कर ड्यूटी कर रहे प्रदेश के डेढ़ हजार जेल प्रहरियों में से जयपुर केंद्रीय कारागार में 20 प्रहरियों की तबीयत बिगड़ी
- राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदेश भर में डिकॉय ऑपरेशन, 17 थाना क्षेत्रों में राज 8 बजे बाद खुली मिली शराब की दुकानें
- विवादों में आए आईजी विष्णुकांत को राज्य सरकार ने एसीबी से हटा कर आईजी होमगार्ड के पद पर लगाया
- राजस्व मंडल अजमेर ने 56 तहसीलदारों और 88 नायब तहसीलदारों के किए जबादले
- जोधपुर में आयकर अपीलीय अधिकारण की बेंच अब नियमित रूप से हर माह एक सप्ताह लगेगी, इस बार 16 से बीच जनवरी तक लगेगी
- पाकिस्तान की सीमा से सटे श्रीगंगानगर के रायसिंह नगर इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन ने फिर गिराई हेरोइन, बीएसएफ ने ड्रोन को खदेड़ा, डिलीवरी लेने आए पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार
- बीकानेर में दस साल बाद आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का रंगारंग समापन
- लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में देश की पहली रोबोटिक सर्जरी से थायराइड कैंसर को किया दूर, गले में बिना चीरा लगाए की गई सर्जरी
- महाराष्ट्र के परभणी में शिव पुराण कथा के आयोजन के लिए मुस्लिम परिवार ने अपनी खड़ी फसल नष्ट करके 60 बीघा जमीन सौंप कर पेश की सद्भावना की मिसाल
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते धार जिले में कराई गई आपात लैंडिंग, बाल-बाल बचे शिवराज
- मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र के पचेरा गांव में चुनावी रंजिश के चलते फायरिंग में तीन लोगों की मौत
- एनसीपी नेता सुप्रिया सूले की साड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित करते समय आग लग गई, हालांकि वे बाल-बाल बच गई
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कर्नाटक-महाराष्ट्र दौरा 19 जनवरी को
- सेवानिवृत्त अधिकारियों को न सौंपी जाए भ्र्ष्टाचार के मामलों की जांच, केंद्रीय सतर्कता आयोग का आदेश
- अमरीका की बोनी गेब्रियल चुनी गई मिस यूनिवर्स, भारत की पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधु ने पहनाया ताज
- देश में शेयर बाजार में निवेश करने वालों का आंकड़ा 34 प्रतिशत बढ़ कर हुआ 10 करोड़ के पार
- विश्व कप हॉकी में भारत-इंग्लैंच मैच ड्रॉ रहा, अंतिम आठ में पहुंचने का भारत का दावा मजबूत, स्पेन में वेल्स को 5-1 से हराया

- राजस्थान में काली बाई भील व देवनारायण मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि
- राजस्थान के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए 9712 शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन, 31 जनवरी से 1 मार्च तक जमा होंगे, 264 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल और खोले जाएंगे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Q3W7rMs
https://ift.tt/cp3V6eU

Post a Comment

और नया पुराने