Weather News: उदयपुर, अजमेर, बीकानेर में बच्चों की छुट्टी, जयपुुर में 10 बजे से खुलेंगे स्कूूल

Weather News Rajasthan: राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। गलन के कारण रविवार को जन जीवन प्रभावित रहा। सर्दी ने माउंट आबू में 22 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया। यहां न्यूनतम पारा माइनस 7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 27 जनवरी 2001 को पारा माइनस 6.8 डिग्री दर्ज हुआ था। जयपुर के जोबनेर में पारा माइनस ४.५ डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर में माइनस 4.7 डिग्री रहा। जो देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम था। जयपुर में अधिकतम पारा 17.8 व न्यूनतम 5.6 डिग्री रहा।

शीतलहर को देखते हुए जिला कलक्टर अब 18 जनवरी तक अपने स्तर पर स्कूलों में अवकाश और समय परिवर्तन का निर्णय ले सकेंगे। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके बाद उदयपुर और अजमेर में कलक्टर ने अवकाश के आदेश जारी कर दिए। उदयपुर और बीकानेर में आठवीं कक्षा और अजमेर में पांचवीं कक्षा तक के बच्चों का अवकाश 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। जयपुर में अवकाश नहीं रहेगा।
जयपुर कलक्टर ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। 18 जनवरी तक स्कूल सुबह 10 बजे से संचालित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा हंस को निजी स्कूलों को पाबंद किया है। पाली जिले में सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में 8वी तक के स्कूलों का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया है।

गौरतलब है कि शिक्षा निदेशालय ने पहले कलक्टर्स को 14 जनवरी तक अवकाश और समय परिवर्तन का निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। इसे तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है। वहीं, जिलों में जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग निर्णय लेने का अभिभावक संघों ने विरोध किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Qu7YpvE
https://ift.tt/6gtNzdr

Post a Comment

और नया पुराने