आज का सुविचार
कुछ सहन करना भी सीखना चाहिए,... क्योंकि, हो सकता है कि हममें भी बहुत सी कमियां हों, जिसे दूसरे लोग सहन कर रहे हों
आज क्या खास
- राजस्थान में आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से, 13 लाख विद्यार्थी बैठेंगे
- राजस्थान विधानसभा बजट सत्र के तहत आज भी जारी रहेगी विधायी कार्यवाही, विधानसभा क्षेत्र और राज्य हित के उठेंगे मुद्दे
- 'राइट टू हेल्थ बिल' और जयपुर में प्राइवेट डॉक्टर्स की मांग के समर्थन में उतरे अब सरकारी डॉक्टर भी, लाठीचार्ज का विरोध, कई जगह सेवारत चिकित्सक और रेजिडेंट्स कार्य बहिष्कार पर
- सीएम अशोक गहलोत आज रहेंगे जोधपुर दौरे पर, राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो का करेंगे उद्घाटन, निर्यातकों से करेंगे मुलाक़ात
- उदयपुर में आज से शुरू हो रही 'G20 सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप' की तीन दिवसीय बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा
- बाड़मेर के तिलवाड़ा में आज से शुरू हो रहा 'मल्लीनाथ पशु मेला एवं कृषि प्रदर्शनी', केंद्रीय पशुपलन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला करेंगे उद्घाटन, आईसीएआर-काजरी जोधपुर कर रहा आयोजन
- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) निदेशक को 5 वर्ष तक विस्तार की अनुमति देने संबंधी संशोधित कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
- आज आएगा दिल्ली राज्य का बजट, वित्त मंत्री कैलाश गहलोत नई दिल्ली स्थित विधानसभा में पेश बजट करेंगे पेश
- मध्य प्रदेश में भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में शुरू हो रही आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप, सीएम शिवराज सिंह शाम 6 बजे करेंगे उदघाटन, 30 देशों के निशानेबाज़ दिखाएंगे दमखम
- पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ओडिशा आज से दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर, बीजू जनता दल अध्यक्ष नवीन पटनायक से भुवनेश्वर में करेंगी मुलाकात
- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अयोध्या में शुरू होगा 'राम जन्म महोत्सव', 30 मार्च तक चलेगा महोत्सव
- पूर्वोत्तर के लिए पहली 'भारत गौरव ट्रेन' सेवा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी शुरू
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर आज इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट का स्कोरकार्ड करेगा जारी
- अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस, विश्व कविता दिवस और विश्व कठपुतली दिवस आज
- राजस्थान प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी, आज से पश्चिमी विक्षोभ का कम होगा प्रभाव, आंधी-बरसात की एक्टिविटी में आएगी कमी
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में एक अप्रेल के बाद बीपीएल और उज्ज्वला योजना गैस कनेक्शनधारियों को 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलैंडर, अंतर की राशि का भुगतान करेंगी राजस्थान सरकार
- पिछले तीन साल में रसोई गैस सिलैंडर 90 फीसदी मंहगा हुआ, केंद्र सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2020 में सिलैंडर 581.50 रुपए का था जो 2023 में 1103 रुपए का है
- कथित फोन टेपिंग मामले में सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश सर्मा से दिल्ली पुलिस ने की 9 घंटे तक पूछताछ, 70 सवाल पूछे
- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी हर्ष मंदर के एनजीओ की सीबीआई जांच की सिफारिश की
- बीवीजी कंपनी से कथित तौर पर कमीशन में रिश्वत मांगने से जुड़े मामले में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश फरजंद अली ने आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया
- हज यात्रा 2023 के लिए राजस्थान से 6163 लोगों ने किया आवेदन, 6108 को कवर नंबर जारी
- नागौर जिले के मारोठ कस्बे में विवाहिता के साथ लिव इन में रहे युवक का महिला के परिजनों ने नाक काटा, वीडियो किया वायरल, सात आरोपी हिरासत में
- लिव इन रिलेशनशिप को लेकर गाइडलाइन बनाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की
- सुप्रीम कोर्ट का सभी उच्च न्यायालयों में तीन माह में सूचना का अधिकार (आरटीआई) ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने का आदेश
- दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी, गैर भारतीयों को सूचना का अधिकार के तहत सूचना मांगने से नहीं रोका जा सकता
- सुप्रीम कोर्ट का देश से अवैध हथियारों को देश से हर कीमत पर हटाए जाने का आदेश
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मंदिर परिसर में सर्वे के दौरान मिले कथित शिवलिंग की आयु के बारे में पुरातत्व विभाग से 5 अप्रेल तक मांगा जवाब
-देश में पांच साल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 50 हजार 155 कार्मिकों ने छोड़ी नौकरी, 654 ने की आत्महत्या, गृह मंत्रालय ने संसदीय पैनल को दी जानकारी
- दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ जाने के कारण दिल्ली से 8 फ्लाइट जयपुर और 3 लखनऊ डायवर्ट
- 23 मार्च को दिनभर सीकर के प्रसिद्ध खाटू धाम में बाबा श्याम के दर्शन बंद रहेंगे, सिंजारा पर्व और विशेष पूजा के लिए 22 मार्च की रात 12 बजे पट बंद होंगे जो 23 की शाम 5 बजे खुलेंगे
- जाते-जाते फिर लौटी सर्दी, कोटा, हनुमानगढ़, बीकानेर अजमेर में कई जगह बारिश के साथ ओले गिरे, तापमान औंधे मुंह गिरा, 23-24 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
- राजस्थान के करौली, अलवर और बूंदी मेडिकल कॉलेजों में सत्र 2023-24 से ही 100-100 सीटों पर मिलेंगे प्रवेश, नेशनल मेडिकल कमीशन ने जारी किया लेटर ऑफ इंटेट
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रधानाचार्य और रीडर के पदों के लिए 15 अप्रेल तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
- चंडीगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 156 पदों के लिए 31 मार्च तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
- आईआईटी भिलाई में असिसिटेंट व जूनियर असिस्टेंट के 30 पदों के 27 मार्च तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
- आरईसी इंडिया में जनरल मैनेजर, डिप्टी मैनेजर समेत 125 पदों के लिए 15 अप्रेल तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
- इनकम टैक्स विभाग ने टैक्स असिस्टेंट के 41 पदों के लिए 12 अप्रेल तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
- दिग्गज ई-कामर्स कंपनी अमेजन आने वाले हफ्तों में 9000 और कार्मिकों की करेगी छंटनी, कंपनी 6 माह 18 हजार कार्मिकों की कर चुकी है छुट्टी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/IVplTRk
https://ift.tt/UHZDxb5
إرسال تعليق