rajasthan, jaipur जैसलमेर जिले में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बीती रात सीजन की सबसे ठंडी रही और न्यूनतम तापमान पहली बार गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज बर्फीली हवाओं ने अलसुबह और देर शाम ठिठुरन और बढ़ा दी। यह तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जिससे शहर सहित ग्रामीण इलाकों में सर्दी का असर साफ महसूस किया गया। लगातार गिरते तापमान के बीच मौसम विभाग ने फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं जताई है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ाने की सलाह दी गई है। नहरी इलाके में ठंड का असर ज्यादा मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे कुछ देर तक दृश्यता प्रभावित रही। सुबह घरों से निकलते ही ठंडी हवाएं शरीर को चुभने लगीं। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंड अपना जोर दिखाने लगी। नहर क्षेत्रों में शहर की तुलना में अधिक सर्दी महसूस की जा रही है। रात का तापमान पहुंचा 10 डिग्री पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था, लेकिन मंगलवार को दिन और रात दोनों के पारे में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में 16 डिग्री का अंतर दर्ज हुआ, जो मौसम में तेजी से बढ़ती ठंड का संकेत है। बढ़ती सर्दी ने जनजीवन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। सुबह लोग देर से घरों से बाहर निकल रहे हैं, जबकि शाम के बाद बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा है। गर्म पकवानों, सूप और चाय-कॉफी की मांग बढ़ गई है। दूध की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। किसानों को होगा फायदा सर्दी का यह दौर किसानों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि कड़ाके की ठंड रबी फसलों के विकास के लिए जरूरी होती है। गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलों को इस तरह का तापमान अधिक लाभ पहुंचाता है। किसानों का मानना है कि यदि ऐसा ही मौसम बना रहा तो उत्पादन में बढ़ोतरी निश्चित है। लगातार गिरते तापमान के बीच मौसम विभाग ने फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं जताई है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ाने की सलाह दी गई है। rajasthan, jaipur
http://dlvr.it/TPbhby
http://dlvr.it/TPbhby
एक टिप्पणी भेजें