rajasthan, jaipur कोटपूतली कस्बे के टापरी रोड स्थित मेघवाल महिला छात्रावास के भवन निर्माण के लिए विधायक कोटे से 11 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा जारी की गई है। भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री और मेघवाल विकास समिति के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुबेसिंह मोरोडिया ने बताया कि विधायक पटेल ने पूर्व में मेघवाल महिला छात्रावास के भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। एडवोकेट सुबेसिंह मोरोडिया ने कुछ दिन पहले जयपुर स्थित विधायक के सरकारी निवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की थी। इस भेंट के बाद यह अनुशंसा जारी की गई है। मेघवाल विकास समिति और जिले के मेघवाल समाज ने विधायक पटेल की इस पहल का स्वागत किया है। rajasthan, jaipur
http://dlvr.it/TPf3bm
http://dlvr.it/TPf3bm
إرسال تعليق