जैसलमेर में शुरू हुई सबसे मुश्किल मैराथन दौड़:तीन अधिकारी भी 50 किलोमीटर दौड़ेंगे, लोंगेवाला तक पूरी करनी होगी 160 किमी रेस

rajasthan, jaipur जैसलमेर में 'द बॉर्डर अल्ट्रा मैराथन' की शुरुआत हो चुकी है। दावा है कि ये देश की सबसे मुश्किल अल्ट्रा मैराथन में से एक है। इसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे इंदिरा स्टेडियम से हुई। इस मैराथन को 'द हेल रेस संस्था' द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। इसमें करीब 1 हजार से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। खास बात है कि जैसलमेर से लोंगेवाला तक ये रेस तीन कैटेगरी में होगी। इसमें 50,100 और 160 किलोमीटर का रूट है। शनिवार को होने वाली इस मैराथन में जैसलमेर के एडीएम कलेक्टर परसाराम सैनी, यूआईटी सचिव सुखराम पटेल और नगरपरिषद कमिश्नर लजपाल सिंह सोढा भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। वे 50 किमी की मैराथन में भाग ले रहे हैं। मैराथन की फोटो देखें... rajasthan, jaipur


http://dlvr.it/TPg3d4

Post a Comment

أحدث أقدم