कोटपूतली में 5 बाल वाहिनियों के चालान, 2 सीज:स्कूल वाहनों की सुरक्षा जांच के दौरान कार्रवाई, 25 स्कूल बसों का निरीक्षण किया

rajasthan, jaipur कोटपूतली-बहरोड़ में बच्चों के सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों की बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 5 बाल वाहिनियों का चालान किया गया और 2 को सीज कर दिया गया। ये कार्रवाई राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डिम्पल जंडैल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद मीणा, जिला परिवहन अधिकारी सुनील कुमार सैनी और निरीक्षक नरेश कुमार स्वामी ने श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, इम्मानुएल स्कूल सहित अन्य स्कूलों की लगभग 20-25 बाल वाहिनियों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाल वाहिनियों के परमिट, फर्स्ट एड बॉक्स, फिटनेस प्रमाण पत्र और अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई। कई वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाए गए। अधिकारियों ने चालकों और परिचालकों को निर्धारित वर्दी पहनने, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और फर्स्ट एड बॉक्स लगवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डिम्पल जंडैल ने बाल वाहिनियों में बैठे बच्चों से भी बातचीत की। उन्होंने वाहन चालकों को सड़क नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों का सफर सुरक्षित रह सके। rajasthan, jaipur


http://dlvr.it/TPg5RS

Post a Comment

أحدث أقدم