पीलिया का झाड़ा देने के बहाने महिला से अश्लीलता:कमरे में बंद कर हरकते की, 112 नम्बर पर फोन करने पर छोड़ा

rajasthan, jaipur अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को पीलिया की बीमारी का झाड़ा देने के बहाने घर पर बुलाकर दो भाइयों द्वारा कमरे में बंद कर अश्लील हरकते करने का मामला सामने आया है। महिला की रिपोर्ट पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि वह पीलिया की बीमारी का झाड़ा देने का काम करती है। 1 दिसंबर की सुबह जसवंतपुरा गांव से उसके पास फोन आया और उसे पीलिया का झाड़ा देने के लिए बुलाया। जिस पर वह अपने नाबालिग पुत्र को लेकर आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया जहां उसका छोटा भाई भी साथ था। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद दोनों भाइयों ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ अश्लील हरकते करने लगे। उसके द्वारा चिल्लाने पर बाहर बैठा उसका नाबालिग पुत्र भी चिल्लाया तो आरोपियों ने उसे भी कमरे में बंद कर दिया और उसके सामने भी अश्लील हरकते करने लगे और दो लाख रुपए की मांग करने लगे। जिस पर उसने मौका देखकर अपने बड़े पुत्र को फोन किया तो उसके पुत्र ने 112 नंबर पर फोन किया। इसके बाद थाने से फोन आने पर दोनों आरोपियों को छोड़ा। नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। rajasthan, jaipur


http://dlvr.it/TPZZBk

Post a Comment

أحدث أقدم