नगर कस्बे का नाम बदलकर बृज नगर हुआ:राज्य मंत्री बेढ़म के कार्यालय पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

rajasthan, jaipur राजस्थान सरकार ने डीग जिले के नगर कस्बे का नाम बदलकर बृज नगर करने की अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंजूरी के बाद राजस्व विभाग ने यह आदेश सार्वजनिक किए हैं। इस घोषणा के बाद नगर कस्बे के निवासियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। उन्होंने राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के कार्यालय पर पहुंचकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। सुनील शर्मा और कैलाश मिश्रा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है, क्योंकि यह क्षेत्र ब्रज भूमि में आता है। यह भगवान कृष्ण की तपोभूमि और क्रीड़ास्थली रही है, और इसकी सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है। क्षेत्र में कई प्राचीन मंदिर भी हैं। कस्बेवासियों और राज्य मंत्री के प्रयासों से अब नगर को बृज नगर के नाम से जाना जाएगा। बृज नगर के नाम की घोषणा और अधिसूचना जारी होने पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने भी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। rajasthan, jaipur


http://dlvr.it/TPZZM7

Post a Comment

أحدث أقدم