rajasthan, jaipur टोंक में नेशनल हाईवे पर सरसों से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। इसके बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा मंगलवार सुबह पांच बजे मेहंदवास थाना क्षेत्र में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे-52 पर हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक का पीछे का टायर फटने से आग लग गई थी। सरसों के कट्टे आए आग की चपेट में टायर फटने के बाद ट्रक में आग लगना शुरू हो गया था। कुछ ही देर में आग ट्रक में रखे सरसों के कट्टों तक पहुंच गई। धीरे-धीरे आग पूरे ट्रक में फेल गई। इसमें करीब 24 से ज्यादा सरसों के कट्टे रखे थे। जो आग की चपेट में आ गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम को हादसे की सूचना दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के बाद ड्राइवर और उसके साथी ने कूदकर अपनी जान बचाई इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक भी बाधित हुआ। करीब एक घंटे तक यहां वन-वे कर गाड़ियों को निकालना पड़ा। rajasthan, jaipur
http://dlvr.it/TPZZ43
http://dlvr.it/TPZZ43
एक टिप्पणी भेजें