rajasthan, jaipur जालोर में सियाणा चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने हैदराबाद से बालोतरा जा रही बस से 4 संदिग्ध ड्रम बरामद किए। करीब 200 किलो केमिकल मिलने पर एफएसएल टीम देर रात तक जांच करती रही। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद होगी। बस से 4 संदिग्ध ड्रम मिले सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे बागरा थाना पुलिस ने सियाणा चौकी पर नाकाबंदी कर हैदराबाद से बालोतरा जा रही निजी ट्रैवल्स बस को रुकवाकर तलाशी ली। बस से 4 संदिग्ध ड्रम मिले, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया। 25 यात्रियों को उतारकर दूसरी बसों से भेजा गया घटना के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। सभी को उनके सामान सहित नीचे उतारा गया और आगे अन्य साधनों से भेजा गया। इस दौरान बागरा थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग भी मौके पर मौजूद रहे। जोधपुर से एफएसएल टीम बुलाकर देर रात तक जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जोधपुर एफएसएल टीम को सूचना दी। टीम शाम 6 बजे पहुंची और चौकी में पड़े 4 ड्रमों की देर रात तक जांच करती रही। पुलिस फिलहाल किसी भी जानकारी को सार्वजनिक करने से बच रही है। ड्रमों में 200 किलो संदिग्ध केमिकल होने की आशंका एसपी शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के अनुसार, बस में मिले ड्रमों में करीब 200 किलो ऐसा केमिकल होने की आशंका है, जिसका उपयोग मैथ (नशीला पदार्थ) बनाने में होता है। केमिकल की प्रकृति की पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट के बाद होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। rajasthan, jaipur
http://dlvr.it/TPZYsv
http://dlvr.it/TPZYsv
एक टिप्पणी भेजें